पुण्य स्मृति में सेवा: समरिया सागर बालाजी गौशाला में भामाशाह महावीर मूंदड़ा ने किया वाटर कूलर व आरओ सिस्टम का लोकार्पण


कुचामन सिटी के पांचवा रोड स्थित श्री समरिया सागर बालाजी गौशाला में स्वर्गीय श्रीमती कमलादेवी (धर्मपत्नी स्व. बोदूलाल लाल मुंदड़ा) की पुण्य स्मृति में समाजसेवी महावीर प्रसाद मूंदड़ा द्वारा गौशाला परिसर में वाटर कूलर एवं आरओ सिस्टम मय फिटिंग स्थापित करवाया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ गौशाला सचिव मनोज जोशी द्वारा महावीर मुंदड़ा एवं उनके परिवारजनों का तिलक व दुपट्टा पहनाकर स्वागत करने के साथ हुआ। इसके पश्चात मुंदड़ा परिवार की पुत्री अवंतिका ने विधिवत पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात महावीर मुंदड़ा ने फीता काटकर जल मंदिर का लोकार्पण किया।


इस अवसर पर महावीर मुंदड़ा ने कहा कि गौशाला में नियमित आकर गौ सेवा करने से आत्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है और समाजसेवा के लिए प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए यह वाटर कूलर व आरओ सिस्टम लगवाया गया है, जिससे गौशाला में आने वाले श्रद्धालु एवं राहगीरों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सके।


गौशाला सचिव मनोज जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि महावीर मुंदड़ा द्वारा लगातार अपनी निजी गाड़ी से हरा चारा (रिजका) लाकर स्वयं गौमाताओं को खिलाना अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने मुंदड़ा परिवार द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे सहयोग की प्रशंसा भी की।
कार्यक्रम में महावीर मुंदड़ा, श्रीमती मधु मुंदड़ा, राहुल छापरवाल, श्रीमती अवंतिका छापरवाल, अरविंद चतुर्वेदी, हेमंत सैन, रवि सारस्वत, कमल शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

error: News 1 Rajasthan