कुचामन सिटी। Rajasthan Pradesh Congress Committee द्वारा जारी नई नियुक्तियों में कुचामन सिटी के लिए एक बार फिर सुतेंद्र सारस्वत पर भरोसा जताया गया है। प्रदेशाध्यक्ष Govind Singh Dotasra ने तत्काल प्रभाव से उन्हें नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जिसके बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
यह दूसरी बार है जब सुतेंद्र सारस्वत को कुचामन कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इससे पहले भी वे संगठन में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। वे नगर परिषद में मनोनीत पार्षद रहे हैं, वहीं राजकीय चिकित्सालय में पूर्व उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी के विधायक के तौर पर पूर्व के दोनों कार्यकाल के दौरान मेडिकल रिलीफ सोसायटी के सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। गांधी दर्शन यात्रा में ब्लॉक संयोजक रहते हुए उन्होंने संगठनात्मक कार्यों को मजबूती दी, साथ ही जिला स्तर की कई समितियों में भी सदस्य के रूप में कार्य किया।
बताया जा रहा है कि उनकी नियुक्ति पूर्व उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी की अनुशंसा पर की गई है, जिससे संगठन में उनकी सक्रियता और अनुभव को महत्व मिला है।

नियुक्ति के बाद कुचामन सिटी में कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए सुतेंद्र सारस्वत का मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर भंवर अली खान, उदय सिंह खारिया, माधव प्रसाद धूत, शेर खान, ईश्वर राम साहू, बुद्धा राम चौधरी, किशोर सिंह शेखावत, बाबूलाल सारवान, डॉ. नरेन्द्र कुमार मोहनपुरिया, जवाना राम, शंकर लाल मोहनपुरिया, पंच परसा राम बुगलिया, मुन्ना राम फोजी, नासिर अली खोखर, हेमराज चावला, लादूराम डोडवाडिया, दुर्गाराम चौधरी, गजेन्द्र कसौटियों, पूजा सोनी, मृदुला कोठारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सुतेंद्र सारस्वत ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे और कुचामन में कांग्रेस को और मजबूत बनाने के लिए लगातार काम करेंगे।
