कुचामन सिटी के बीएसएनएल ऑफिस के पीछे स्थित श्री श्याम छात्रावास में ठठाना (माँगलोदी) निवासी कविता चौधरी व पूजा चौधरी के RAS में तथा अनिता चौधरी के राजस्थान पुलिस टेलीकॉम में चयन होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्याम छात्रावास परिवार की ओर से चयनित प्रतिभाओं का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।

समारोह में बुद्धाराम चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शेर खान, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कमल कांत डोडवाडिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मूनाराम (फौजी), अध्यापक मुकेश महला, युवा नेता सुरेन्द्र कसवा (हरिपुरा), शक्ति सिंह आसपुरा, युवा नेता मुकेश थोरी, ठेकेदार सुरेश थोरी, संस्था सचिव जयप्रकाश शेसमा सहित गणमान्य अतिथियों ने चयनित छात्राओं का अभिनंदन कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

परिवार के बुद्धाराम चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि गांव में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, नियमित मेहनत और अनुशासन से युवा अपने परिवार और गांव का नाम रोशन कर सकते हैं। श्याम छात्रावास निदेशक की माताजी बिरदी देवी व पत्नी भंवरी देवी ने चयनित छात्राओं को माला पहनाकर आशीर्वाद दिया और कहा कि पद पर रहते हुए आम गरीब की सेवा करना ही सच्चा धर्म है।

संस्था संचालक गिरधारी महला ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि श्री श्याम छात्रावास पिछले 16 वर्षों से लगातार शत-प्रतिशत परिणाम देता आ रहा है। छात्रावास द्वारा समय-समय पर धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम, शैक्षणिक भ्रमण और मोटिवेशन सेमिनार आयोजित किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों का सामाजिक विकास और मानसिक सशक्तिकरण होता है।

इस अवसर पर काना राम बोचलिया, राहुल महला, ललित शेसमा, मंगल जी महाराज, कैलाश स्वामी, राजू चौधरी, संस्था संरक्षक हीराराम महला, भंवराराम शेषमा (पूर्व फौजी) सहित अनेक गणमान्य नागरिक व छात्र उपस्थित रहे।
