कुचामन सिटी में श्री हनुवंत राजपूत छात्रावास प्रबंधन समिति के चुनाव सम्पन्न ,नई कार्यकारिणी गठित

कुचामन सिटी में श्री हनुवंत राजपूत छात्रावास प्रबंध कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई, जिसमें छात्रावास के सुचारु संचालन और आगामी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसका कार्यकाल आगामी 12 माह यानी एक वर्ष के लिए निर्धारित किया गया है।


बैठक में अध्यक्ष पद पर दुर्गासिंह प्रेमपुरा को निर्वाचित किया गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र सिंह अडाणी को चुना गया। सचिव के रूप में भवानी सिंह रसीदपुरा और कोषाध्यक्ष पद पर मानसिंह राठौड़ मोरेरा को निर्विरोध नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित सदस्यों ने विश्वास जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि नई टीम छात्रावास के विकास, अनुशासन और छात्रों के हित में प्रभावी कार्य करेगी।


इसके साथ ही समिति के विस्तार के तहत कई समाजसेवियों को मनोनित सदस्य के रूप में शामिल किया गया। इनमें भूपेन्द्र सिंह पलाड़ा, भगवान सिंह रसाल, नत्थू सिंह छापड़ा, पृथ्वी सिंह गोविन्दी, नरेन्द्र सिंह खारिया, कल्याण सिंह झाँझड़, श्रीपाल सिंह रसाल, कुंदन सिंह राँवा, विक्रम सिंह झाँझंड तथा लोकेन्द्र सिंह चिराणा के नाम शामिल हैं।
बैठक के दौरान छात्रावास की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने, विद्यार्थियों को शैक्षणिक व सामाजिक रूप से सहयोग देने तथा भविष्य की विकास योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए बैठक का समापन किया गया।

error: News 1 Rajasthan