चितावा में RLP की बड़ी संगठनात्मक बैठक, नावा विधानसभा के हर बूथ पर BLA द्वितीय नियुक्त करने का फैसला

कुचामन उपखंड के चितावा में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की एक अहम संगठनात्मक बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता RLP के BLA प्रथम भींवाराम शेषमा ने की। इस बैठक में नावा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर RLP का BLA द्वितीय नियुक्त करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की रणनीति तय की गई।


बैठक में नावा विधानसभा क्षेत्र के लगभग हर बूथ से सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे हर बूथ पर नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़कर RLP को मजबूत करेंगे और आने वाले समय में पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाएंगे।
इस अवसर पर RLP नेता बजरंग शेषमा और रंजीत पोषक ने भाजपा और कांग्रेस छोड़कर आए करीब 15–20 कार्यकर्ताओं को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर विधिवत सदस्यता दिलाई।

सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं का उपस्थित जनसमूह ने तालियों के साथ स्वागत किया।
सभा को संबोधित करते हुए RLP नेता रंजीत पोषक ने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ही वह राजनीतिक ताकत है जो किसान, युवा और आम आदमी की आवाज मजबूती से उठाती है। नावा विधानसभा क्षेत्र में RLP को बूथ स्तर तक मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। हर कार्यकर्ता अगर अपने बूथ पर ईमानदारी से काम करे, तो आने वाले समय में RLP को कोई ताकत रोक नहीं सकती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता बनाए रखने और संगठन के निर्देशों के अनुसार कार्य करने का आह्वान किया।


बैठक में भींवाराम शेषमा, रंजीत पोषक, बलदेवराम नेहरा, बजरंग शेषमा, प्रभु राम कल, रूपाराम निठारवाल, धर्मेंद्र बगड़िया, कानाराम रणवा, मदनलाल गावड़िया, बनवारी लाल रणवा, बंसीलाल बिजारणिया, झाबर शेषमा, मुकेश बराला, नरेंद्र सांखला, सुरेश जाजड़ा, देवाराम बोचलिया, हीरालाल बिजारणिया, मोहनराम गूगड, बजरंग लाल शायत, भगवानाराम महला, बलराम धायल, राजू मोरवाडिया, भंवर ढाका, अर्जुन मुवाल, मूलचंद सुतलिया, रामनिवास कर, छोटूराम किशोर, गोपाल लाल सुंदरिया, धर्मेंद्र चोपड़ा, प्रहलाद नेहरा, रामनिवास रॉयल, झाबर रॉयल, संजीव रॉयल, देवाराम बिजारणिया, गणेश गोलियां, राजकुमार चोपड़ा, निरंजन लालास रॉयल, कमल किशोर बनवारी स्वामी, महेंद्र रॉयल, रामदेवाराम, रतन राड़, सुभाष शोर, सुभाष सारण, हीरालाल खिलेरी, सुरेश सेवदा, राजू शोर, अनिल मुंड, राजू किरडोलिया, मुकेश भीतर, दयाल विचार, भंवरलाल भींचर, सोहन मुवाल, मनोहर लाल डोगीवाल, रमेश भींचर, राधेश्याम कुमावत, बंशीलाल कुमावत, कृष्ण लमरोड, नरेंद्र सांखला, प्रहलाद बलारा, नरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में RLP कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: News 1 Rajasthan