कुचामन बार संघ अध्यक्ष बनने पर दिनेश सिंह बरवाली का कुमावत युवा शक्ति ने किया भव्य स्वागत


कुचामन बार संघ के अध्यक्ष पद पर एडवोकेट दिनेश सिंह बरवाली के निर्वाचित होने पर शहर में बधाई और स्वागत का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में कुमावत युवा शक्ति की ओर से दिनेश सिंह बरवाली का पुष्पमालाएं पहनाकर और साफा बंधवाकर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर कुमावत युवा शक्ति के अध्यक्ष सत्यनारायण कुमावत, बनवारी कुमावत, दिलीप राजोरिया सहित समाज के कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने दिनेश सिंह बरवाली को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कुमावत युवा शक्ति के अध्यक्ष सत्यनारायण कुमावत ने कहा कि दिनेश सिंह बरवाली का बार संघ अध्यक्ष बनना न केवल अधिवक्ता समाज बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बरवाली एक अनुभवी, मिलनसार और संघर्षशील अधिवक्ता हैं, जिन पर सभी वर्गों का भरोसा है। सत्यनारायण कुमावत ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बार संघ और अधिक संगठित होगा तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

इस मौके पर दिनेश सिंह बरवाली ने कुमावत युवा शक्ति और समाज के सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो सम्मान और समर्थन मिल रहा है, वह उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे बार संघ को एकजुट रखते हुए सभी अधिवक्ताओं के हित में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कार्य करेंगे।

error: News 1 Rajasthan