डीडवाना बार संघ चुनाव 2025: एडवोकेट हाकम अली खान अध्यक्ष पद पर भारी मतों से विजयी

डीडवाना बार संघ के चुनाव शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। संगठन की नई कार्यकारिणी के लिए हुए मतदान में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परिणामों में अध्यक्ष पद से लेकर कोषाध्यक्ष तक रोचक मुकाबले देखने को मिले, लेकिन कई स्थानों पर जीत एकतरफा रही।

अध्यक्ष पद पर हाकम अली खान की जबरदस्त जीत

अध्यक्ष पद के मुख्य मुकाबले में एडवोकेट हाकम अली खान ने अपने प्रतिद्वंदी एडवोकेट भैरों सिंह शेखावत को एकतरफा संघर्ष में शिकस्त दी। खान को कुल 121 मत मिले, जबकि शेखावत को 47 मत ही प्राप्त हुए। भारी अंतर ने खान की मजबूत पकड़ और अधिवक्ताओं के विश्वास को स्पष्ट कर दिया।

उपाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश का कब्जा

उपाध्यक्ष पद के लिए भी रोचक मुकाबला देखने को मिला। एडवोकेट जयप्रकाश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एडवोकेट श्रीराम को हराते हुए यह पद हासिल किया। अधिवक्ताओं ने जयप्रकाश के नेतृत्व पर भरोसा जताया।

संयुक्त सचिव पद पर अशोक प्रजापत विजयी

संयुक्त सचिव पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे। मुकाबला कांटे का रहा, लेकिन अंत में अशोक प्रजापत ने बाजी मार ली। उन्हें 64 मत मिले, जबकि सुनील शर्मा को 36, दिलशाद खान को 55, और अभिषेक सिंघाड़िया को 13 मत प्राप्त हुए। मतों के अंतर ने यह पद प्रजापत के नाम कर दिया।

कोषाध्यक्ष पद पर अनवर खान ने मारी बाजी

कोषाध्यक्ष पद पर एडवोकेट अनवर खान विजयी रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी नरेन्द्र सिंह को 47 मतों के भारी अंतर से हराकर यह जिम्मेदारी अपने नाम की।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने नई कार्यकारिणी से संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद जताई।

error: News 1 Rajasthan