प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोनीत किए गए मुकेश कुमावत का कुचामन में पूर्व विधायक एवं पूर्व उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। पूर्व विधायक स्व. हरीशचंद्र कुमावत के आवास पर आयोजित इस सम्मान समारोह में सैकड़ों कांग्रेसजन और समाजबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। महेंद्र चौधरी ने मुकेश कुमावत को माला, साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने स्व. हरीशचंद्र कुमावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
महेंद्र चौधरी बोले— मुक़ेश कुमावत समाज की उम्मीदों का मजबूत चेहरा”l
अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए महेंद्र चौधरी ने कहा कि स्व. हरीशचंद्र कुमावत सिर्फ कुमावत समाज ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की एक मजबूत राजनीतिक पहचान थे। उनके व्यक्तित्व और योगदान ने समाज में जो प्रतिष्ठा स्थापित की, उसी विरासत को आगे बढ़ाने का दायित्व आज मुक़ेश कुमावत को मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुक़ेश कुमावत को जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह सिर्फ पद नहीं बल्कि समाज के भरोसे की बड़ी पूँजी है। हमें पूरा विश्वास है कि कुमावत समाज समेत ओबीसी वर्ग के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई में मुक़ेश अग्रिम पंक्ति में खड़े दिखाई देंगे। उनके आने से समाज का कांग्रेस के प्रति भरोसा और अधिक मजबूत होगा।

चौधरी ने यह भी कहा कि प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ में एक प्रभावी और जुझारू नेतृत्व की जरूरत थी, जिसे मुक़ेश कुमावत बखूबी पूरा करेंगे। उन्होंने युवाओं में बढ़ती राजनीतिक जागरूकता का जिक्र करते हुए कहा कि यह नियुक्ति क्षेत्र के युवाओं में भी एक नई ऊर्जा का संचार करेगी।
मुकेश कुमावत बोले— मेरे पिता की उपेक्षा ने मुझे सोचने पर मजबूर किया, कांग्रेस ने सम्मान दिया
समारोह में नवमनोनीत महासचिव मुकेश कुमावत ने अपने राजनीतिक सफर और निर्णयों पर बात करते हुए कहा कि उनके पिता को भाजपा ने जिले में संगठन निर्माण के दौरान महत्वपूर्ण योगदान के बावजूद लगातार उपेक्षित किया, जिससे वे आहत रहते थे।
उन्होंने कहा कि मेरे पिता को भाजपा ने जिले का भीष्म पितामह कहा, लेकिन सम्मान देने की बजाय उन्हें पद से आगे कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई। पार्टी के अंदर उनकी लगातार उपेक्षा देख मैं भी महसूस करने लगा था कि यहां मेहनत की कद्र नहीं। इसलिए मैंने कांग्रेस को चुना, जहां पहले दिन से ही मुझे विश्वास और सम्मान मिला। मुकेश ने कहा कि ओबीसी प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव का दायित्व उनके लिए सेवा का अवसर है, और वे क्षेत्र के हर समाज, विशेषकर कुमावत व अन्य ओबीसी वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित
कार्यक्रम में सरपंच मदनलाल कुमावत, गोविंद मारोठिया, निवर्तमान सभापति आसिफ खान, निवर्तमान उपसभापति हेमराज चावला, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुतेन्द्र सारस्वत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उदय सिंह खारिया, सत्यनारायण कुमावत, प्रकाश प्रजापत, सुनील कुमावत, किशोर कुमावत, मानाराम आईथान, राकेश घोड़ेला, पप्पू राजोरिया, कमल मारवाल, टोडूराम किरोड़ीवाल, दीनदयाल कुमावत, खेताराम माली, जगदीश आईथान, ईश्वरराम सोहू, पंच परसाराम, मुन्नाराम फौजी, पार्षद जवानाराम, पार्षद श्यामलाल बागड़ा, पार्षद अयूब तेली, शंकर मोहनपुरिया, सल्लाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
