डीडवाना–कुचामन जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कुचामन सिटी पुलिस ने मंगलवार को प्रभावी कार्रवाई करते हुए चिट्टा (हेरोइन) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया और वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी सतपाल सिंह ने यह कार्रवाई अंजाम दी।
गश्त के दौरान पुलिस टीम ने सरहद श्रवणपुरा से रामनिवास और सुमेरराम को रोककर तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से 3.58 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया।
थानाधिकारी सतपाल सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल केशाराम छोटूराम, जितेन्द्र और लाल सिंह ने संयुक्त कार्रवाई की। थानाधिकारी सतपाल सिंह सिहाग ने बताया कि
कांस्टेबल छोटूराम का इस कार्रवाई में विशेष योगदान रहा।
