कुचामन में स्वास्थ्य जागरूकता पहल: श्रमिकों के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित कर किया लाभान्वित

राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत एल एंड टी के सहयोग से एसटीपी साइट पर कार्यरत श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं टिटनेस टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार के निर्देशन, अधिशाषी अभियंता राजकुमार मीना के मार्गदर्शन तथा सहायक अभियंता अनिल रौनी के सहयोग से आयोजित इस शिविर में श्रमिकों को टिटनेस के इंजेक्शन लगाकर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान कैप के सामाजिक विकास विशेषज्ञ देवेन्द्र सिंह ने श्रमिकों को स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि “स्वस्थ श्रमिक ही खुशहाल जीवन की नींव है।

टिटनेस का इंजेक्शन प्रभावी और लंबे समय तक सुरक्षा देने वाला होता है, जो घावों को संक्रमण से बचाता है और बैक्टीरिया को विषाक्त पदार्थ बनाने से रोकता है।” देवेन्द्र सिंह ने सभी श्रमिकों से नियमित टीकाकरण कराने और स्वयं को सुरक्षित रखने की अपील की।

कैप की सविता शर्मा ने श्रमिकों को स्वच्छता बनाए रखने, गंदगी से फैलने वाली बीमारियों और उनसे होने वाले स्वास्थ्य एवं आर्थिक नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुशलता से कार्य करने के लिए अच्छा स्वास्थ्य अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में एल एंड टी के अनीश और किशन सिंह ने सहयोग प्रदान किया।

error: News 1 Rajasthan