राजस्थान महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेशभर में नई नियुक्तियों की सूची जारी की है। यह तीसरी सूची अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा की स्वीकृति के बाद जारी की गई, जिसमें उपाध्यक्षों से लेकर सचिवों और जिला अध्यक्षों तक कुल 31 नाम शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार उपाध्यक्ष के पद पर जोधपुर से रेखा लोहिया, पाली से मुन्नी देवी गोदारा, बीकानेर से शर्मिला पंचारिया और झुंझुनू से तारा देवी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं महासचिव के रूप में चित्तौड़गढ़ से लता शर्मा, राजसमंद से राजकुमारी पालीवाल, जयपुर से अंकलेश कुमारी और राजू बानो, अजमेर से रजनी चौधरी, उदयपुर सिटी से हितांशी शर्मा, करौली-धौलपुर से रेशमा बाई, जालोर से किरण कच्छवाहा, भरतपुर से रिकी सिंह, अलवर से विमला शर्मा, डीडवाना-कुचामन से मृदुला कोठारी और उदयपुर ग्रामीण से दिव्यानी कटारा को जिम्मेदारी दी गई है।

सचिव पद पर जालोर से कामिनी शर्मा और गीता श्री, चित्तौड़गढ़ से अदिति और सफीना खान, करौली-धौलपुर से मितलेश मीणा तथा प्रतापगढ़ से नेहा अक्षय आहिर दीवान का नाम शामिल है।
जिला अध्यक्षों की सूची में भी कई नए चेहरे जुड़े हैं। जालोर से संतोष कंवर, प्रतापगढ़ से नेहा शर्मा, बांसवाड़ा से प्रज्ञा, डीग से एडवोकेट स्वेता यादव, उदयपुर ग्रामीण से भगवती डांगी, उदयपुर सिटी से तारिका भानुप्रताप, भरतपुर से बबीता शर्मा, जैसलमेर से रेखा जोशी और कोटपुर्ली-बेहरोड़ से मंजूबाई कोटपुली को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने कहा कि “महिला कांग्रेस का संगठन जमीनी स्तर तक सशक्त और सक्रिय बने, इसके लिए यह नियुक्तियां की गई हैं। सभी नए पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने और महिला सशक्तिकरण की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाने में सक्रिय योगदान देंगे।”
