कुचामन सिटी में जैन समाज द्वारा दसलक्षण पर्व समापन अवसर पर रविवार 07 सितंबर 2025 को वृंदावन गार्डन में 15वां प्रतिभा एवं व्रती सम्मान समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। यह आयोजन श्री जैन वीर मंडल के तत्वावधान में तथा सौजन्य कर्ता श्रीमती रूपवंती देवी–नथमल, मंजूदेवी–विजयकुमार, शरद, विशुद्ध, अनमोल गंगवाल परिवार कुचामन के सहयोग से किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें जयकुमार पहाड़िया, विनोदकुमार व दानदाता परिवार ने भाग लिया।

व्रतियों का सम्मान
संस्था के कोषाध्यक्ष देवेंद्र पहाड़िया ने बताया कि दसलक्षण व्रत करने वाली श्रीमती दीपिका बड़जात्या, श्रीमती राखी पाटोदी, अमन पाटोदी व श्रीमती सुशीला पहाड़िया का माला, मुकुट, शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।
रत्नत्रयजी व दीपक तेला करने वाले 18 युवाओं–श्रीमती सोनु झांझरी, खुश्बु बज, मीना पहाड़िया, मुस्कान काला, साक्षी झांझरी, किंजल बज, प्रियदर्शनी बज, इशिता गंगवाल, विधि अजमेरा, मिताली पांड्या, दीक्षा झांझरी, देवाग काला, दीक्षांत काला, निमित पाटोदी, अनिरुद्ध रावंका, दक्ष जैन, रौनक जैन का भी तिलक, माला व मुकुट पहनाकर अभिनंदन किया गया।

प्रतिभाओं को मिला गौरव
संस्था के उपमंत्री अशोक झांझरी ने बताया कि इस अवसर पर 27 मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया।
इनमें डॉ. आदित्य जैन (एमबीबीएस), अभिषेक पहाड़िया (सीए), पलक जैन (सीएस), रौनक जैन (बी.टेक), पूजा जैन, जाह्नवी जैन (एमबीए), छाया पाटोदी, मेघना जैन (पीजीडीएम), गरीमा पांड्या (एमएससी) सहित विभिन्न उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र शामिल थे।
इसके साथ ही सक्षम जैन, दीक्षा जैन, सम्यक बड़जात्या, संयम पहाड़िया, कशिश जैन, आदिश गंगवाल, सलोनी काला, तनीषा डोसी, यश जैन, ईशा पाटोदी, खुशी काला, सिद्धांत जैन, सुहाना झांझरी, चार्वी गंगवाल, महिमा सेठी, तन्मय झांझरी, यथार्थ डोसी और पुलकित झांझरी को सीनियर सेकेंडरी एवं सेकेंडरी परीक्षा में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने पर मेडल, तिलक, माला और सम्मान पत्र प्रदान किया गया। गंगवाल परिवार एवं मंचासीन अतिथियों ने सभी प्रतिभाओं का स्वागत किया।
समाजसेवा की सराहना
पंडित सुमित शास्त्री, सुनिल भैया व अजय जैन ने व्रतियों, प्रतिभाओं और सेवा-प्रकल्पों की सराहना की। उन्होंने संस्था द्वारा संचालित वेदना में सहायता हेतु मेडिकल उपकरण योजना तथा रक्तदान शिविर जैसे जनकल्याणकारी कार्यों के लिए साधुवाद दिया।
विशेष सम्मान
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ दंपती श्रीमती भगवती देवी–कमलकुमार पहाड़िया, श्रावक श्रेष्ठी श्री लालचंद पहाड़िया और श्राविका श्रेष्ठी श्रीमती शांति देवी अजमेरा को माला, मुकुट, शॉल, सम्मान पत्र और जाप्य माला देकर सम्मानित किया गया।

आगामी योजनाओं की घोषणा
समारोह में 2026 में होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए पानादेवी धर्मपत्नी स्व. कैलाशचंद, संदीप–रोषी पहाड़िया परिवार तथा 2027 के लिए नथमलजी गंगवाल परिवार द्वारा आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की गई। संस्था ने परिवारों का आभार जताया।
सहयोग व संचालन
कार्यक्रम में अशोककुमार अजमेरा, प्रमोद पांड्या, अभिषेक पाटनी, सचिन गंगवाल, विकास पहाड़िया, सुरेशकुमार गंगवाल, अजित पहाड़िया, तेजकुमार बड़जात्या, राजकुमार बज, सुभाष गंगवाल, संदीप पांड्या, रौनक कासलीवाल, गुंजन गंगवाल का सहयोग रहा। मंच संचालन अशोक झांझरी और सुभाष रावंका ने किया।
