डीडवाना लायंस क्लब चुनाव सम्पन्न: मुकेश रूवटिया फिर बने अध्यक्ष, सेवा और सदस्यता विस्तार पर रहा फोकस

डीडवाना लायंस क्लब के वर्ष 2025-26 के चुनाव और पदस्थापना समारोह का आयोजन गुरुवार को शहर के होटल क्लार्क में गरिमामयी माहौल में सम्पन्न हुआ। इस समारोह में क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को पद व सेवा कार्यों की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान लायन प्रथम उप प्रान्तपाल निशान्त जैन भीलवाड़ा ने पदस्थापना अधिकारी की भूमिका निभाई।

मुकेश रूवटिया को फिर सौंपी गई कमान
कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष लायन सीए (डॉ.) मुकेश रुवटिया को पुनः अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि क्लब में शीघ्र ही नई ऊर्जा के साथ नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा और सेवा गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने क्लब को सामाजिक सरोकारों से और अधिक जोड़ने का संकल्प दोहराया।

नई टीम को मिला दायित्व
नवगठित कार्यकारिणी में लायन नटवरलाल बिंदल को प्रथम उपाध्यक्ष, लायन पवन पारीक को द्वितीय उपाध्यक्ष, लायन बजरंग सिंह जोधा को क्लब सचिव, लायन शरद माथुर को सह सचिव, लायन कैलाश प्रजापत को कोषाध्यक्ष, लायन डॉ. यशपाल लोमरोड़ को सर्विस चेयरपर्सन, लायन डॉ. ओमप्रकाश चौधरी को एडमिनिस्ट्रेटर, लायन प्रकाश चंद्र अग्रवाल को एक्टिविटी चेयरपर्सन, लायन सुखा राम डोडवाडिया को पीआरओ, लायन मनमोहन सोनी को मेम्बरशिप चेयरपर्सन और लायन डॉ. सौरभ शर्मा को असेट चेयरपर्सन नियुक्त किया गया।

मुख्य अतिथि का मार्गदर्शन
समारोह के मुख्य अतिथि निवर्तमान प्रान्तपाल लायन श्याम सुंदर मंत्री रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रान्तपाल लायन दिलीप तोषनीवाल (भीलवाड़ा) ने शिरकत की। श्याम सुंदर मंत्री ने क्लब की सेवाभावी सोच की सराहना करते हुए कहा कि आज समाज को सेवा के साथ-साथ संस्कारों की भी आवश्यकता है, और लायंस क्लब जैसे संगठन को इस दिशा में निरंतर आयोजन करने चाहिए ताकि समाज में पुनः सेवा और संस्कार का वातावरण बन सके।

सदस्यता बढ़ाने की पहल
प्रथम उपाध्यक्ष लायन नटवरलाल बिंदल ने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि इसी माह क्लब में 10 नए सदस्य जोड़े जाएंगे, जिससे क्लब की कार्यक्षमता और सामाजिक प्रभाव में और वृद्धि होगी। क्लब सचिव लायन डॉ. बजरंग सिंह जोधा ने क्लब की गत वर्ष की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

प्रेरणादायक संवाद और समर्पण का संकल्प
पदस्थापना अधिकारी लायन निशान्त जैन ने क्लब की सक्रियता और सामाजिक सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि सदस्यता वृद्धि के साथ क्लब को और भी ऊर्जावान और प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने क्लब के प्रत्येक सदस्य से आग्रह किया कि सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करें।

कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, क्लब सदस्य और पूर्व पदाधिकारी भी मौजूद रहे। समारोह की समाप्ति के बाद आपसी सौहार्द और टीम भावना के साथ आगामी वर्ष में सेवाकार्य को नई ऊँचाई देने का संकल्प दोहराया गया।

error: News 1 Rajasthan