जैन विश्वभारती संस्थान में ई-कचरे के दुष्प्रभावों पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
‘ई-कचरा और हमारा भविष्य-हमारा उत्तरदायित्व’ विषय पर विद्यार्थियों ने रखे विचार, पर्यावरण संरक्षण और इलेक्ट्रॉनिक कचरे के उचित निस्तारण पर दिया जोर लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग के तत्वावधान में ‘ई-कचरा और हमारा भविष्य-हमारा उत्तरदायित्व’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, ई-कचरे से उत्पन्न खतरों तथा इसके उचित निस्तारण की आवश्यकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और ई-कचरे के सुरक्षित प्रबंधन को लेकर जागरूकता बढ़ाना रहा।…
