नगरीय निकाय चुनाव 2026: 1056 प्रत्याशी मैदान में, नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ, 326 उम्मीदवारों ने वापस लिए नाम, जिले की 8 नगरीय निकायों के 285 वार्डों में होगा चुनाव

डीडवाना-कुचामन, नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर जिले में चुनावी तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के 8 नगरीय निकायों—3 नगर परिषद एवं 5 नगरपालिकाओं—के कुल 285 वार्डों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नाम वापसी के अंतिम दिन 326 उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद अब कुल 1056 प्रत्याशी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीणा ने बताया कि जिले…

Continue reading

खाटू श्याम जी से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, एक की मौत; कई घायल

जिजोट-घाटवा के बीच हादसे के बाद मची चीख-पुकार, गंभीर घायलों को सीकर और जयपुर किया रेफर; राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल डीडवाना-कुचामन जिले के चितावा थाना क्षेत्र में गुरुवार को जिजोट और घाटवा के बीच दो वाहनों की टक्कर में हुए सड़क हादसे में कुचामन के एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीणों ने पहुंचकर घायलों को वाहनों से बाहर निकालने तथा…

Continue reading

कुचामन के वार्ड 27 में सियासी संग्राम! भाजपा से टिकट कटा तो निर्दलीय प्रत्याशी बने महेश रामचंद्रका की प्रेस कांफ्रेंस ,कहा—‘फॉर्म वापस लेने के लिए दबाव, घर पर 6 बार पहुंची पुलिस’

कुचामन सिटी। नगर परिषद चुनाव 2026 में हॉट सीट माने जा रहे वार्ड नंबर 27 में चुनावी मुकाबला अब सियासी आरोप-प्रत्यारोप के साथ गरमा गया है। भाजपा के प्रमुख दावेदार माने जा रहे कारोबारी महेश रामचंद्रका की अंतिम समय में टिकट कटने और भाजपा की ओर से रवि गट्टाणी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद रामचंद्रका ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। अब उन्होंने गुरुवार शाम अपने चुनाव कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने ऊपर कथित दबाव, धमकियों और पुलिस कार्रवाई को…

Continue reading

मिट्टी में आस्था, परंपरा में पर्यावरण संरक्षण: सिडियास में गोगा नवमी के लिए प्रतिमाएं गढ़ने में जुटा कुम्हार समाज

चार-पांच दिन पहले से शुरू हो जाता है प्रतिमा निर्माण, आज भी नगद कीमत के बजाय ‘दस्तूर’ से निभाई जाती है परंपरा परबतसर (सिडियास)। लोक देवता गोगाजी के पावन पर्व गोगा नवमी को लेकर डीडवाना – कुचामन जिले के राजस्व गांव सिडियास में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गांव में वर्षों पुरानी परंपरा को आज भी जीवंत रखते हुए कुम्हार समाज के लोग गोगाजी की मिट्टी की प्रतिमाएं तैयार करने में जुटे हैं। आधुनिक दौर में जहां प्रतिमाओं के निर्माण में विभिन्न प्रकार की…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan