अग्रवाल समाज समिति को मिला नया नेतृत्व: मुरली स्नेही अध्यक्ष निर्वाचित, एकता-शिक्षा और युवाओं के विकास को देंगे प्राथमिकता
कुचामन सिटी। अग्रवाल समाज समिति, कुचामन सिटी की साधारण सभा की बैठक एवं चुनाव प्रक्रिया गुरुवार रात अग्रवाल भवन में सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। समाज के प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं एवं समाज प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आगामी कार्यकाल के लिए नवीन कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारियों का सर्वसम्मति एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चयन किया गया। बैठक में मुरली मनोहर स्नेही को अग्रवाल समाज समिति का नया अध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। वहीं मुरली गोयल (बांसावाला) को सचिव तथा रामेश्वर मोर को…
