नावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोलर प्लांटों से केबल चोरी करने वाली गैंग का खुलासा, दो बाल अपचारी निरुद्ध

डीडवाना-कुचामन जिले के नावां में सोलर प्लांटों से लगातार हो रही केबल चोरी की वारदातों का नावां पुलिस ने खुलासा करते हुए नरेना (जयपुर) की एक गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस थाना नांवा शहर की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो बाल अपचारियों को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भिजवाया है। वहीं वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोविन्दी और राजास गांवों में स्थित सोलर प्लांटों पर अप्रैल और मई 2026 के दौरान सात…

Continue reading

“मां है तो संस्कार हैं, सेवा है और समाज का भविष्य भी”- मातृ दिवस पर ममतामयी माताओं का सम्मान, महावीर इंटरनेशनल परिवार एवं वीरा धरा का भावपूर्ण आयोजन

कुचामन सिटी में मातृ दिवस के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल परिवार एवं वीरा धरा की ओर से “मा तुझे प्रणाम” कार्यक्रम के तहत जन्मदायिनी माताओं के सम्मान में भावनात्मक समारोह आयोजित किया गया। “सबकी सेवा, सबको प्यार, जीवो और जीने दो” के सेवा भाव को समर्पित इस आयोजन में समाज की प्रेरणास्रोत माताओं का तिलक, माला, साफा एवं मुंह मीठा कराकर अभिनंदन किया गया। समारोह में 87 वर्षीय माँ कमला गौड़, 81 वर्षीय माँ कमला देवी एवं 73 वर्षीय माँ वीर कोर बिडसर का विशेष…

Continue reading

बांगड़ अस्पताल में नवजात शिशुओं को जीवनदान देने का प्रशिक्षण, एनआरपी कार्यशाला में डॉक्टरों-स्टाफ ने सीखी जीवनरक्षक तकनीक

डीडवाना। राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय में रविवार को नवजात शिशुओं को नया जीवन देने वाली “नियोनेटल रिससिटेशन प्रोसीजर” (एनआरपी) पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य जन्म के समय सांस नहीं ले पाने वाले नवजात शिशुओं को त्वरित और वैज्ञानिक तरीके से पुनर्जीवित करने की तकनीकों का प्रशिक्षण देना रहा। नेशनल नियोनेटोलॉजी फोरम द्वारा हर वर्ष 10 मई को एनआरपी दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में देशभर में लगभग एक हजार स्थानों पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा…

Continue reading

कुचामन वैली में स्नेह और सम्मान के साथ मनाया गया मदर्स डे

कुचामन सिटी के स्टेशन रोड पर स्थित कुचामन वैली में रविवार को मदर्स डे भावनात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में मातृत्व, संस्कार और परिवारिक मूल्यों को सम्मान देने के उद्देश्य से विशेष आयोजन किया गया, जहां प्रेमचंद मोहन ट्रस्ट की संरक्षिका चंद्रकला देवी माथुर का ट्रस्ट सदस्यों और उपस्थित लोगों द्वारा स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान चंद्रकला देवी माथुर से मदर्स डे के उपलक्ष्य में केक कटवाया गया। आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों ने तालियों और शुभकामनाओं के साथ…

Continue reading

मदर्स डे पर ममता का अनूठा उपहार : जीव दया और पर्यावरण संरक्षण के लिए 20 लाख की भूमि दान

कुचामन सिटी में मदर्स डे के अवसर पर मानवता, जीव दया और पर्यावरण संरक्षण की भावना से जुड़ा एक प्रेरक उदाहरण देखने को मिला। शहर की सामाजिक संस्था “जीव दया सेवा समिति” को कार्यालय संचालन एवं जीव दया से जुड़े अन्य सामाजिक कार्यों के लिए प्रेम चंद मोहन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से करीब 1500 वर्ग फीट भूमि दान स्वरूप प्रदान की गई। खास बात यह रही कि यह भूमि कुचामन के प्रसिद्ध कुचामन वैली क्षेत्र में स्थित है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए…

Continue reading

मारोठ में बढ़ती वारदातों से लोगों में डर, कस्बे में सीसीटीवी कैमरे लगाने की उठी मांग

कुचामन वृत्त के मारोठ कस्बे में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों और सार्वजनिक स्थानों पर हो रही संदिग्ध गतिविधियों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्रवासियों और व्यापारियों ने कस्बे के मुख्य बाजारों, चौराहों तथा अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठाई है, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके और अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कुछ समय से कस्बे में रात के दौरान चोरी और संदिग्ध गतिविधियों की…

Continue reading

बालिकाओं की शिक्षा को मिला नया संबल: नावां में आधुनिक कस्तूरबा छात्रावास का लोकार्पण, मंत्री विजय सिंह चौधरी बोले — “हर बेटी को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता”

नावां शहर में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई। राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय छात्रावास का विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्था प्रधानों तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों की…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan