“हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत कुचामन बिजली विभाग ने चलाया पौधरोपण महाअभियान, एईएन संदीप यादव के नेतृत्व में लगाए गए सैकड़ों पौधे
राज्य सरकार की पर्यावरणीय सोच को मूर्त रूप देने की दिशा में रविवार को कुचामनसिटी में विद्युत विभाग द्वारा “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत एक भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व सहायक अभियंता (एईएन) संदीप यादव ने किया। अभियान में विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और परिसर में सैकड़ों छायादार व फलदार पौधे रोपित किए। कार्यक्रम के दौरान सहायक अभियंता संदीप यादव ने कहा कि “हरियाली ही जीवन है। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें सिर्फ पौधे नहीं…
