कर्ज़, दबाव और बेबसी ने निगल लिया पूरा परिवार: मां-बेटी-बेटे ने एक साथ मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान, 13 पन्नों का सुसाइड नोट हुआ बरामद
नागौर जिले के डेगाना कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आर्थिक तंगी, कर्ज के बोझ और सामाजिक दबाव से टूटे एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने सामूहिक रूप से खुदकुशी कर ली। बुधवार रात को डेगाना-गच्छीपुरा रेलवे ट्रैक पर मां, बेटा और बेटी ने मालगाड़ी के सामने छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना चांदारुण रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर घटी, जहां शवों की हालत बेहद वीभत्स थी। दर्दनाक हादसे में जहां मां और बेटे का…
