डीडवाना : पेंशनर्स समाज में नई लीडरशिप की तैयारी: 19 जुलाई को होगा जिलाध्यक्ष का चुनाव,

सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों की सामाजिक संस्था पेंशनर्स समाज जिला डीडवाना-कुचामन में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाध्यक्ष श्याम कुमार जोशी के असामयिक निधन के बाद रिक्त हुए पद के लिए आगामी 19 जुलाई 2025 (शनिवार) को डीडवाना की पुरानी पंचायत समिति भवन में चुनाव आयोजित किया जाएगा। चुनाव सुबह 11 बजे से चुनाव अधिकारी की निगरानी में संपन्न होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला महामंत्री किशनाराम जांगिड़ और प्रवक्ता मनवर उस्मानी ने बताया कि इस चुनाव में जिले की सभी तहसीलों…

Continue reading

RLP का प्रदेश में बढ़ता कारवां,डीडवाना के युवाओं ने RLP ज्वाइन कर जताया पार्टी में यक़ीन

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) में युवाओं का विश्वास दिन-ब-दिन गहराता जा रहा है। खासतौर पर डीडवाना क्षेत्र के युवा नेताओं में पार्टी के प्रति जोश और उत्साह देखते ही बनता है। इसी क्रम में डीडवाना के कई युवाओं ने राजधानी जयपुर स्थित आरएलपी कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर आरएलपी सुप्रीमो एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने खुद सभी युवाओं को पार्टी का प्रतीक दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया और संगठन के सिद्धांतों के प्रति आस्था जताने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।…

Continue reading

अल्पसंख्यक छात्रावासों व महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राओं को दी गई विस्तृत जानकारी

नागौर में जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय एवं हॉस्टल्स में प्रवेश को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत “प्रवेश हेतु शैक्षणिक संस्थानों का दौरा एवं छात्र-छात्राओं से संपर्क कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत आज जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गोपाल जीनगर एवं वरिष्ठ लिपिक नवीन सिवर ने जिला मुख्यालय नागौर पर स्थित राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास, राजकीय माड़ी बाई गर्ल्स कॉलेज, बीआर मिर्धा महाविद्यालय, राजकीय…

Continue reading

कुचामन में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सिस्टम फ्लॉप — स्वच्छ भारत मिशन की उड़ रही धज्जियां,करोड़ों खर्च के बावजूद गंदगी जस की तस

देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान जहां एक तरफ पूरे विश्व में भारत की स्वच्छता को लेकर पहचान बना रहा है, वहीं दूसरी ओर कुचामन सिटी जैसे कस्बों में यह अभियान मज़ाक बनकर रह गया है। लाखों रुपये के खर्च और प्रचार के बावजूद शहर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। जिन गाड़ियों को मोहल्लों से समय पर कचरा उठाना चाहिए, वे या तो आती ही नहीं या फिर ऐसे समय पर आती हैं कि लोगों…

Continue reading

रूपपुरा में हरियालो राजस्थान अभियान की अनूठी पहल — एक साथ लगाए 300 पौधे, चारागाह भूमि पर 1800 पौधों का लक्ष्य

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “हरियालो राजस्थान” अभियान के अंतर्गत रूपपुरा ग्राम पंचायत में एक प्रेरणादायक पहल की गई। इस अभियान के तहत शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रूपपुरा के प्रांगण में एक साथ 300 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की प्रेरणा खनिज अभियंता मकराना ललित मंगल की ओर से मिली, जिनकी पहल पर यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत रूपपुरा की सरपंच श्रीमती सुरज्ञान कंवर, भाजपा नेता व खनन लीजधारी मनोहर सिंह रूपपुरा, और स्थानीय…

Continue reading

समाजसेवी नरेश जैन को मिला ‘कबीर कोहिनूर अवार्ड 2025’, जीवदया और सेवा कार्यों के लिए हुआ सम्मान

नागौर जिले के बड़ी खाटू में स्थित अखिल भारतीय कबीर मठ की ओर से आयोजित कबीर कोहिनूर सम्मान समारोह में कुचामन सिटी के जाने-माने समाजसेवी एवं जीव दया प्रेमी नरेश जैन को ‘कबीर कोहिनूर अवार्ड 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा और जीवदया के क्षेत्र में किए गए अतुलनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया, जो न केवल उनके लिए, बल्कि कुचामन सिटी के लिए भी गर्व का विषय है। यह समारोह संत कबीर की 628वीं जयंती एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव…

Continue reading

लॉयंस क्लब कुचामन सिटी की प्रेरक पहल : विद्यालय को मिला हाई स्पीड इंटरनेट और स्मार्ट सुविधाएं

लायंस क्लब कुचामन सिटी की ओर से बुधवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय राणासर में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय कार्य किया गया। क्लब अध्यक्ष बाबूलाल माँधनियॉं की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय को स्मार्ट क्लास और ICT लैब के सुचारू संचालन हेतु 1 वर्ष की वैधता वाला हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन प्रदान किया गया। यह सहयोग दामोदर लाल गोपाल लाल झंवर के आर्थिक योगदान और स्थानीय विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक सुशील कुमार जांगिड़ की प्रेरणा से संभव…

Continue reading

एलआईसी निजीकरण के विरोध में बीमा कर्मचारियों की हड़ताल, कुचामन में किया जोरदार प्रदर्शन

एलआईसी निजीकरण के विरोध में बीमा कर्मचारियों की हड़ताल, कुचामन में किया जोरदार प्रदर्शन कुचामन सिटी।देशभर में एलआईसी और बीमा क्षेत्र के निजीकरण के खिलाफ उठ रही आवाज़ अब और तेज हो गई है। राष्ट्रीय यूनियनों के संयुक्त मंच और ऑल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आयोजन किया गया। इस आंदोलन की गूंज कुचामन सिटी में भी सुनाई दी, जहां भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) से जुड़े दर्जनों कर्मचारी कामकाज छोड़कर हड़ताल पर रहे और…

Continue reading

19 माह की विदिशा ने रचा कीर्तिमान, 100 से अधिक चीजों की पहचान कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

कहते हैं प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, और इसका सजीव प्रमाण बनी है कुचामन सिटी की 1 साल 7 माह की नन्हीं बालिका विदिशा अग्रवाल, जिसने अपनी विलक्षण स्मरणशक्ति और तीव्र बुद्धि से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2025 में अपना नाम दर्ज करवाकर पूरे नगर को गौरवान्वित किया है। विदिशा अग्रवाल, कुचामन सिटी के शेखराजका की गली निवासी सुनील शेखराजका की पौत्री हैं। परिवारजनों के अनुसार, हाल ही में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा आयोजित एक विशेष प्रतिभा मूल्यांकन कार्यक्रम में विदिशा ने 100…

Continue reading

“कुचामन में गूंजा या हुसैन का नारा: 6 ताजियों के भव्य जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, अदब-अकीदत और एकता की मिसाल बना मुहर्रम पर्व”

कुचामन में परंपरागत श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम पर्व हजारों की भीड़ के साथ निकले 6 ताज़िए इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे, हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला में दी गई शहादत की याद में रविवार को कुचामन सिटी में मुहर्रम का पर्व परंपरागत श्रद्धा, अकीदत और अनुशासन के साथ मनाया गया। यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और सामूहिकता का बेहतरीन उदाहरण भी प्रस्तुत कर गया।कुचामन शहर…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan