शेरानी आबाद में सद्भावना की मिसाल बना आचार्य महाश्रमण का प्रवास,मुस्लिम समाज ने किया ऐतिहासिक स्वागत

महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण के शुक्रवार को शेरानी आबाद आगमन पर कस्बे में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। मुस्लिम समाज की ओर से करीब 3 किलोमीटर लंबी पंक्तिबद्ध अगवानी कर आचार्य महाश्रमण का भव्य स्वागत किया गया। हजरत उमर कॉलोनी से लेकर आईक्यू कॉलोनी तक जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत अभिनंदन के साथ उनका आत्मीय स्वागत हुआ। एस.के. स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य महाश्रमण ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सद्भावना, नैतिकता, नशा मुक्ति और ईमानदारी का संदेश दिया। उन्होंने कहा…

Continue reading

कुचामन सिटी में संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज जयंती को लेकर तैयारियां पूर्ण, 1 फरवरी को होगा भव्य मूर्ति अनावरण समारोह

श्री रेगर समाज पंचायत विकास समिति कुचामन सिटी के तत्वावधान में संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती को भव्य और श्रद्धापूर्वक रूप से मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति द्वारा यह आयोजन 1 फरवरी 2026 को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा, जिसमें संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की प्रतिमा का विधिवत अनावरण पुज्य संतों के परम सानिध्य में समारोहपूर्वक संपन्न होगा। समिति सचिव ओम प्रकाश खौरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विनायक कॉम्पलेक्स, गंगा मंदिर के पास…

Continue reading

डीडवाना की बेटी रितिका ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय कबड्डी से लौटने पर आकोदा में हुआ भव्य सम्मान समारोह

खेल नगरी के नाम से देशभर में पहचान बना चुके डीडवाना क्षेत्र ने एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। आकोदा गांव की होनहार खिलाड़ी रितिका चौधरी ने राजस्थान बालिका कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र को गौरवांवित किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता से लौटने पर आकोदा गांव और शिशु विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में रितिका का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए…

Continue reading

पलाड़ा पहुंचकर मोहम्मद हुसैन लीलगर ने दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

मदरसा इस्लामिया सोसायटी के प्रतिनिधि एवं सोसायटी की मेला कमेटी के सदर मोहम्मद हुसैन लीलगर ,पलाड़ा पहुंचे और भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा के पिताजी पीरू सिंह राठौड़ के निधन पर शोक जताया । उन्होंने स्वर्गीय पीरू सिंह राठौड़ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मोहम्मद हुसैन लीलगर ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि पीरू सिंह राठौड़ का निधन न केवल उनके परिवार के लिए…

Continue reading

कुचामन नगर परिषद बैठक पर बवाल: “जनविरोधी प्रस्तावों को जबरन पारित कराने का कुत्सित प्रयास निंदनीय” – हेमराज चावला

कुचामन नगर परिषद की मंगलवार को आयोजित अंतिम बैठक को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नगर परिषद के पूर्व उप सभापति हेमराज चावला और नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुतेन्द्र सारस्वत ने बैठक में तथाकथित मनमाने और जनविरोधी प्रस्तावों को अल्पमत में होने के बावजूद पारित कराने के प्रयास को कड़ा शब्दों में निंदनीय बताया है। दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान जारी करते हुए आरोप लगाया कि परिषद के समाप्त हो रहे कार्यकाल के ठीक एक दिन पहले आयोजित बैठक में जल्दबाजी में प्रस्ताव पारित…

Continue reading

कुचामन नगरपरिषद बोर्ड बैठक में हंगामा, 23 मिनट में पारित हुए सात प्रस्ताव,एजेंडा कॉपी फाड़कर सभापति-आयुक्त पर फेंकी, धक्का-मुक्की के बीच पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

नगरपरिषद कुचामन सिटी के सभागार में मंगलवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक उस समय विवादों में घिर गई, जब विपक्षी कांग्रेस पार्षदों ने बैठक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए जोरदार विरोध शुरू कर दिया। कुछ ही मिनटों में माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि पार्षदों ने एजेंडा कॉपी फाड़कर सभापति और आयुक्त की ओर फेंक दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस सुरक्षा कर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। बैठक की शुरुआत से ही गरमाया माहौल बैठक शुरू होते ही पूर्व नेता…

Continue reading

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीडवाना में ऐतिहासिक पहल, देश की पहली BLO Wall का लोकार्पण, बीएलओ को मिला सम्मान का मंच

देशभर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर डीडवाना–कुचामन जिले में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेंद्र खड़गावत के नवाचार के तहत डीडवाना उपखंड कार्यालय परिसर में देश की पहली BLO Wall का लोकार्पण किया गया। इस विशेष अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर भी मौजूद रहीं। यह BLO Wall एसआईआर (Special Intensive Revision) कार्य में जुटे सभी बीएलओ के योगदान को सम्मान देने और उनके उत्साह को बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार की गई है।…

Continue reading

ऑपरेशन नीलकंठ में कुचेरा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 5 हजार का ईनामी, स्मैक-डोडा पोस्त सप्लायर नानूराम गिरफ्तार

नागौर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नागौर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुचेरा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने प्रकरण में फरार चल रहे 5 हजार रुपए के ईनामी आरोपी नानूराम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से स्मैक और डोडा पोस्त की सप्लाई में सक्रिय था और पुलिस की रडार पर था। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशों पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी और वृत्ताधिकारी मूंडवा…

Continue reading

विप्र समाज मेरा परम सहयोगी, हर कार्य के लिए रहूंगा तत्पर — राजस्व राज्य मंत्री विजयसिंह चौधरी ने किया परशुराम सर्किल का शिलान्यास

कुचामन सिटी नगर परिषद कार्यालय के पास शुक्रवार को भगवान परशुराम सर्किल के शिलान्यास समारोह का भव्य आयोजन किया गया। प्रदेश के राजस्व, सैनिक कल्याण एवं उपनिवेशन राज्य मंत्री विजयसिंह चौधरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत शिलान्यास कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विप्र समाजबंधु, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विप्र समाज मेरे राजनीतिक जीवन की रीढ़ – राज्य मंत्री विजयसिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राजस्व राज्य मंत्री विजयसिंह चौधरी…

Continue reading

कुचामन सिटी की आस्था स्पोर्ट्स क्लब ने जीती जिला स्तरीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता

कुचामन सिटी, डीडवाना–कुचामन जिला हॉकी संघ के तत्वावधान में 21 व 22 जनवरी को आयोजित जिला स्तरीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के पांच हॉकी क्लबों ने हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष भूराराम शेषमा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें कुचामन सिटी की आस्था स्पोर्ट्स क्लब जसराना टीम ने अम्बेडकर क्लब चितावा को 5-3 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan