कुचामन सिटी में पहली बार मेगा फिजियोथेरेपी मेडिकल कैंप कल 8 फरवरी को ,₹5000 तक की जांचें रहेंगी निःशुल्क

कुचामन सिटी वासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के तत्वावधान में डॉ. हरीश कुमावत एडवांस रिहैबिलिटेशन एवं फिजियोथेरेपी सेंटर, नॉर्थ गेट, कृषि मंडी रोड, टावर के पास, अंबा कॉलोनी में कल 8 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक भव्य निःशुल्क मेगा फिजियोथेरेपी मेडिकल कैंप एवं स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। यह पहली बार है जब कुचामन सिटी में इस स्तर का व्यापक फिजियोथेरेपी और हेल्थ अवेयरनेस कैंप आयोजित…

Continue reading

कुचामन में विकास को लेकर सियासत तेज, भाजपा का पलटवार — “132 दिनों में साढ़े चार साल से ज्यादा काम”

कुचामन नगर परिषद में आयोजित पार्षद विदाई समारोह के बहिष्कार और विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस द्वारा भाजपा सभापति सुरेश सिखवाल और उनके 132 दिनों के कार्यकाल पर सवाल उठाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने संयुक्त बयान जारी कर तीखा पलटवार किया है। नगर परिषद सभापति सुरेश सिखवाल और भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत की ओर से जारी बयान में कहा गया कि नगर परिषद में भाजपा के 132…

Continue reading

डॉ. वी.के. गुप्ता व डॉ. कल्पना गुप्ता की सराहनीय पहल, जिला चिकित्सालय कुचामन सिटी को भेंट किया अत्याधुनिक प्रोजेक्टर, प्रशिक्षण व शैक्षणिक गतिविधियों को मिलेगा नया आयाम

राजकीय जिला चिकित्सालय कुचामन सिटी में शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण सुविधाओं को सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सामने आई है। भामाशाह डॉ. वी.के. गुप्ता एवं डॉ. कल्पना गुप्ता द्वारा लगभग 40 हजार रुपये मूल्य का अत्याधुनिक प्रोजेक्टर प्रोजेक्टर स्क्रीन सहित चिकित्सालय को भेंट किया गया। लंबे समय से चिकित्सालय में इस प्रकार के आधुनिक उपकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी हो सकी है। इस प्रोजेक्टर की उपलब्धता से अब चिकित्सालय में मेडिकल एवं नर्सिंग स्टाफ के लिए नियमित…

Continue reading

कुचामन नगर परिषद में पार्षदों का विदाई समारोह संपन्न, 70 से अधिक विकास कार्यों का राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने किया वर्चुअल शिलान्यास

कुचामन नगर परिषद में पार्षदों का कार्यकाल खत्म होने के बाद  आयोजित विदाई समारोह गुरुवार को शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति  सुरेश सिखवाल का शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं तथा अलग-अलग समुदायों की संस्थाओं की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसी क्रम में नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया का भी सम्मान  और अभिनंदन किया गया। आयुक्त ने किया पार्षदों का स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम में नगर परिषद की ओर से आयुक्त शिकेश कांकरिया ने उपस्थित पार्षदों…

Continue reading

विद्यार्थियों की जागरूकता रैली से गूंजा जल संरक्षण का संदेश

राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के तत्वावधान में कुचामन सिटी में जल संरक्षण को लेकर एक प्रभावी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को नई जल प्रदाय योजना के महत्व, जल मीटर से होने वाले लाभों तथा जल संरक्षण की आवश्यकता के प्रति जागरूक करना रहा।यह जागरूकता कार्यक्रम आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार के निर्देशन में, अधिशासी अभियंता राजकुमार मीना के मार्गदर्शन तथा सहायक अभियंता अनिल सैनी के सहयोग से आयोजित…

Continue reading

डीडवाना–मकराना में हज 2026 यात्रियों के लिए विशेष प्रशिक्षण व टीकाकरण कैंप

डीडवाना। हज 2026 में चयनित हज यात्रियों को यात्रा के दौरान किए जाने वाले अरकान, विभिन्न धार्मिक गतिविधियों, टीकाकरण एवं व्यवस्थागत निर्देशों की समुचित जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नागौर एवं डीडवाना–कुचामन जिले में विशेष प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गोपाल जीनगर ने बताया कि डीडवाना – कुचामन और नागौर जिले के कुल 544 चयनित हज यात्रियों के लिए चार अलग-अलग स्थानों पर चरणबद्ध कैंप लगाए जाएंगे।डीडवाना क्षेत्र के हाजियों के लिए 8 फरवरी रविवार को…

Continue reading

डीडवाना–कुचामन महिला कांग्रेस को नई कमान: कोमल लाडना बनीं जिलाध्यक्ष, संगठन विस्तार में 10 जिलों को मिले नए अध्यक्ष

राजस्थान महिला कांग्रेस में बड़े संगठनात्मक विस्तार के तहत अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार प्रदेश के 10 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में डीडवाना–कुचामन जिले की कमान गच्छीपुरा की बेटी श्रीमती कोमल लाडना को सौंपी गई है। इस घोषणा के बाद जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिला संगठन से जुड़े पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कोमल लाडना: युवा चेहरा, मजबूत संगठनात्मक पकड़ महज 26 वर्ष में जिलाध्यक्ष बनने वाली कोमल…

Continue reading

मनरेगा के प्रावधान यथावत रखने की मांग तेज, राजस्थान कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

राजस्थान कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ जिला डीडवाना–कुचामन ने मनरेगा योजना के मौजूदा प्रावधानों को यथावत रखने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में किए जा रहे बदलावों पर गहरी आपत्ति जताते हुए इसे ग्रामीण मजदूरों के हितों के खिलाफ बताया गया। ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत केंद्र सरकार की 90…

Continue reading

सूफी संत बाबा हैदर अली का 142वां सालाना उर्स 5 फरवरी से,चादर जुलूस, जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी और कव्वाली से सजेगी रूहानी महफिल

कुचामन सिटी। लुहारिया मोहल्ले स्थित आस्ताना हजरत सैयद हैदर अली ‘बड़वाले बाबा’ की दरगाह पर 142वें सालाना उर्स का भव्य आयोजन 5 फरवरी 2026 से शुरू होकर 7 फरवरी तक चलेगा। मुख्य सेवक मईनुद्दीन बेहलीम ने बताया कि बाबा हैदर अली दरगाह कमेटी की ओर से उर्स को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और ज़ायरीन की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 3 फरवरी को होगा झंडारोहण दरगाह कमेटी के प्रवक्ता अयूब शेख ने बताया कि उर्स की औपचारिक शुरुआत…

Continue reading

बजट 2026 पर सियासी संग्राम: सत्ता पक्ष ने बताया “सबका साथ–सबका विकास” का रोडमैप, विपक्ष बोला आम आदमी को फिर भूली सरकार

केन्द्रीय बजट 2026 पेश होते ही प्रदेश और स्थानीय राजनीति में प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को संसद में पेश किए गए बजट को लेकर जहां भाजपा और सरकार से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने इसे विकास, कर सुधार, रोजगार और किसान कल्याण को नई गति देने वाला बताया, वहीं कांग्रेस नेताओं ने इसे महंगाई, बेरोजगारी और आम आदमी की समस्याओं से भटका हुआ करार दिया। कुचामन सिटी और डीडवाना क्षेत्र से भी…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan