पुलिस की दक्षता और आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम — काकोट में फायरिंग रेंज के शुभारंभ पर बोले एएसपी विमल सिंह नेहरा
कुचामन सिटी, नवसृजित जिला डीडवाना–कुचामन में शनिवार को फायरिंग रेंज का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला कलेक्टर डीडवाना द्वारा आवंटित भूमि पर, पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में कुचामन सिटी क्षेत्र के सरहद ग्राम काकोट में निर्मित इस फायरिंग रेंज का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन विमल सिंह नेहरा द्वारा किया गया। फायरिंग रेंज के शुभारंभ के साथ ही आज पहला वार्षिक फायरिंग अभ्यास भी आयोजित किया गया। इस अभ्यास में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा सहित 10 हेड कांस्टेबल एवं 29 कांस्टेबलों…
