कुचामन सिटी के राजकीय जिला चिकित्सालय में सीपीआर अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित — आमजन को दी गई जीवनरक्षक तकनीक की ट्रेनिंग

राजकीय जिला चिकित्सालय, कुचामन सिटी में आज सीपीआर अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन कार्यवाहक प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. ढाका की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन व स्वास्थ्य कर्मियों को हृदयगति रुकने (Cardiac Arrest) की स्थिति में तत्काल जीवनरक्षक उपाय — कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) — के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में वरिष्ठ विशेषज्ञ (एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर) डॉ. सत्यनारायण कुम्हार तथा नर्सिंग अधिकारी सुरेश ढाका ने प्रशिक्षक के रूप में भाग लिया। उन्होंने अस्पताल कर्मियों, अधिकारियों एवं आमजन को सीपीआर…

Continue reading

नए आपराधिक कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित — लाइव प्रसारण से आमजन को दी गई जानकारी

कुचामन शहर के स्टेशन रोड स्थित पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय परिसर में नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन एवं उनके प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आमजन को नए कानूनों की जानकारी सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए इसका लाइव प्रसारण भी किया गया, जिससे बड़ी संख्या में नागरिकों ने इसका लाभ लिया। कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह का संबोधन भी सीधा प्रसारित किया गया, जिसमें उन्होंने देशभर में लागू नए आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक…

Continue reading

शिवकुमार अग्रवाल बने अध्यक्ष, घनश्याम गौड़ बने सचिव — भारतीय संगीत सदन की नई कार्यकारिणी गठित

कुचामन सिटी।भारतीय संगीत सदन के त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को संस्था के सभागार में प्राचार्य लक्ष्मण शर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुए। पूरे चुनावी कार्यक्रम में सौहार्द और उत्साह का माहौल रहा। सभी पदों पर चयन सर्वसम्मति से किया गया, जिससे संस्था में एकता और आपसी सहयोग की झलक दिखी। शिवकुमार अग्रवाल अध्यक्ष, घनश्याम गौड़ बने सचिव चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से शिवकुमार अग्रवाल को भारतीय संगीत सदन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया, जबकि घनश्याम गौड़ को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। संरक्षक श्याम सुंदर…

Continue reading

साइबर फ्रॉड से बचाव पर जोर — ICICI बैंक ने कुचामन में किया बैंकिंग अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन

डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से ICICI बैंक, कुचामन सिटी शाखा द्वारा आज एक “बैंकिंग अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन कुचामन पुस्तकालय, पुराना बस स्टैंड पर किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को डिजिटल ट्रांजेक्शन, साइबर सुरक्षा, वित्तीय साक्षरता और सुरक्षित ऑनलाइन बैंकिंग के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ उप शाखा प्रबंधक अभिषेक काछवाल एवं अजीत कुमावत ने किया। इस अवसर पर बैंक के कर्मचारियों शेख वसीम, विकास तेतरवाल और रजत पारीक ने उपस्थित नागरिकों, विद्यार्थियों…

Continue reading

डीडवाना में राजस्थान पेंशनर्स समाज की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न, पेंशनर्स के हितों पर विस्तृत चर्चा

पेंशनर्स समाज जिला डीडवाना–कुचामन की त्रैमासिक बैठक रविवार को पुराने पंचायत समिति भवन में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन सरंक्षक मुंशी खान मोयल और सभाध्यक्ष भंवरलाल वर्मा के सानिध्य में किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद वैष्णव ने की। बैठक की शुरुआत उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद परिहार ने की, जिन्होंने पिछली बैठक की कार्यवाही और प्रदेश पेंशनर्स कार्यालय में प्रस्तावित कॉरिडोर व प्रतिमा स्थापना की जानकारी दी।जिला प्रवक्ता मनवर अली उसमानी ने बताया कि बैठक में परबतसर के नव-नियुक्त जिला संगठन मंत्री अशोक कुमार पुरोहित,…

Continue reading

विज्ञान मेले और इंस्पायर अवार्ड में सारड़ी विद्यालय के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

लाडनूं उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सारड़ी के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार से विज्ञान जगत में नई पहचान बनाई है। डीडवाना में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान मेले और इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी 2024-25 में शानदार प्रदर्शन कर इन छात्रों ने विद्यालय, ब्लॉक और गांव सारड़ी का नाम गर्व से ऊँचा किया। विद्यालय के प्रभारी शिक्षक रशीद अहमद ने बताया कि डीडवाना के पीएमश्री सोनदेवी बांगड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान मेले में सारड़ी विद्यालय के आठ विद्यार्थियों ने…

Continue reading

सिंघाना के चंद्रप्रकाश ने पोल वॉल्ट में जीता गोल्ड, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिनिधित्व

डीडवाना उपखंड के सिंघाना गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र चंद्रप्रकाश पुत्र धनवास चौधरी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पोल वॉल्ट (बांस कूद) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उनका चयन अब राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य छोटूराम भाकर ने बताया कि 69वीं जिला स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के तहत खंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (आयु वर्ग 17/19 वर्ष छात्र) का आयोजन मकराना तहसील के भवानी शिक्षण संस्थान, गेलासर…

Continue reading

रमेश रूलानिया हत्याकांड में गिरफ्तार सात सहयोगी आरोपियों की शहर में परेड, परबतसर कोर्ट में पेशी के बाद 17 अक्टूबर तक भेजे रिमांड पर

रमेश रूलानिया हत्याकांड में गिरफ्तार सात सहयोगी आरोपियों की शहर में परेड, परबतसर कोर्ट में पेशी के बाद 17 अक्टूबर तक भेजे रिमांड पर कुचामन पुलिस ने सुरक्षा घेरे में आरोपियों की पैदल परेड करवाई, सैकड़ों लोग जुटे, “पुलिस प्रशासन जिंदाबाद” के लगे नारे कुचामन के चर्चित रमेश रूलानिया हत्याकांड में गिरफ्तार सात सहयोगी आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर में पैदल परेड के रूप में अस्पताल तक ले जाया। पुलिस ने इन्हें गाड़ियों में ले जाने की बजाय…

Continue reading

सैनी समाज संस्था मकराना की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, शिक्षा और सामाजिक सुधार पर दिया जोर

माली सैनी समाज संस्था मकराना की आम सभा और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राधा रानी गार्डन, शिव कॉलोनी मकराना में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्यनारायण सोलंकी ने की।समारोह में अध्यक्ष सत्यनारायण सोलंकी ने समाज बंधुओं को अपनी कार्यकारिणी के गठन, उसके उद्देश्य और आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई और सदस्यों का स्वागत किया गया। सचिव रमेश इंदौरा ने कार्यक्रम की जानकारी दी और कहा कि नई टीम समाज के सर्वांगीण विकास…

Continue reading

बास्केटबॉल खेल महाकुंभ का आगाज — डीडवाना में शुरू हुई 75वीं राज्य स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता । डायमंड जुबली के अवसर पर हुआ भव्य उद्घाटन, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

बास्केटबॉल खेल महाकुंभ का आगाज — डीडवाना में शुरू हुई 75वीं राज्य स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता डायमंड जुबली के अवसर पर हुआ भव्य उद्घाटन, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का हुआ सम्मान खेल नगरी डीडवाना गुरुवार को बास्केटबॉल के जोश से सराबोर रही। राजस्थान सरकार की स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से आयोजित 75वीं राज्य स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन नागौर जिला बास्केटबॉल संघ और श्रीकांत क्लब डीडवाना के संयुक्त तत्वावधान में स्व. छतरचंद सेठिया स्मृति प्रतियोगिता के रूप में बांगड़ महाविद्यालय परिसर…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan