हाईकोर्ट के फैसले के बाद सरकार ने जारी किया आदेश — सुरेश सिखवाल फिर बने कुचामन नगर परिषद के सभापति

नगर परिषद कुचामन सिटी की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर हुआ है। हाईकोर्ट की डबल बेंच द्वारा आसिफ खान को मिले स्थगन आदेश को निरस्त करने के बाद, अब सरकार ने भी सुरेश सिखवाल को सभापति नियुक्त करने के औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं। राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग, जयपुर द्वारा सोमवार 28 अक्टूबर 2025 को जारी आदेश संख्या 8910 के तहत सुरेश सिखवाल (पार्षद, वार्ड नं. 32) को कुचामन सिटी नगर परिषद (जिला–डीडवाना) का सभापति नियुक्त किया गया है। आदेश…

Continue reading

कुचामन सिटी के डूंगरी बालाजी मंदिर में मालपानी परिवार की और से अन्नकूट महोत्सव, भगवान को चढ़ाए गए छप्पन भोग

शहर के डूंगरी वाले बालाजी मंदिर में सोमवार को मालपानी परिवार की और से अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर भगवान बालाजी को छप्पन प्रकार के भोग अर्पित किए गए। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण भक्ति, संगीत और जयघोषों से गूंज उठा। बालाजी को लगाया छप्पन भोग, हुआ महाआरती और प्रसाद वितरण अन्नकूट पर्व के अवसर पर मंदिर को सुंदर फूलों, दीपकों और रोशनियों से सजाया गया। भगवान बालाजी को विभिन्न प्रकार के…

Continue reading

भदलिया में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में सौ से अधिक महिलाओं की हुई जांच, डॉ. सना देवड़ा ने दिया विशेषज्ञ परामर्श

ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल के मकसद से आज रविवार को डीडवाना उपखंड के भदलिया में बाबा रामदेव मेडिकल स्टोर पर एक नि:शुल्क परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुचामन की प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सना देवड़ा (MS & DNB, Gynae & Obs) ने करीब 100 से अधिक महिला मरीजों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में सभी गर्भवती महिलाओं व सामान्य महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और…

Continue reading

अश्लील वीडियो,धमकी, दुष्कर्म ,ब्लैकमेल और पुलिस की बेरुखी — मारोठ में महिला की पीड़ा ने खोली व्यवस्था की पोल

डीडवाना-कुचामन जिले के मारोठ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने न केवल मानवीय संवेदनाओं को झकझोर दिया है, बल्कि स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चार साल पहले शिंभूपूरा निवासी शीशपाल नामक युवक ने एक विवाहिता के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और इसी डर के साए में पीड़िता से कई बार दुष्कर्म किया। सूत्रों के अनुसार, पिछले चार साल से आरोपी लगातार पीड़िता को ब्लैकमेल कर…

Continue reading

राजा-महाराजाओं के दौर की परंपरा: कुचामन के 500 साल पुराने ठाकुरजी मंदिर में अन्नकूट और छप्पन भोग महोत्सव, सदियों पुरानी परंपरा में भक्तिभाव की नई छटा

कुचामन शहर के धानमंडी क्षेत्र स्थित करीब 500 वर्ष पुराने ठाकुरजी के प्राचीन मंदिर में इस बार भी अन्नकूट और छप्पन भोग महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। प्राचीन काल से चली आ रही इस परंपरा में ठाकुरजी को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया और विश्व कल्याण की कामना की गई। मंदिर के महंत पंडित कन्हैया लाल शास्त्री ने ठाकुरजी को नवीन धान का भोग अर्पित किया। उन्होंने बताया कि यह परंपरा राजा-महाराजा के समय से निरंतर जारी है, जब अन्नकूट के…

Continue reading

समरिया सागर बालाजी गौशाला में 30 अक्टूबर को गोपाष्टमी महोत्सव, हाथोज धाम के स्वामी बालमुकुंदाचार्य का होगा सान्निध्य

समरिया सागर बालाजी गौशाला परिसर में इस वर्ष गोपाष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। गौ-सेवा और धर्म भावना को समर्पित यह आयोजन 30 अक्टूबर 2025, गुरुवार को आयोजित होगा, जिसमें स्वामी बालमुकुंदाचार्य (श्री दक्षिणमुखी बालाजी धाम हाथोज, जयपुर) का पावन सान्निध्य रहेगा। गौशाला समिति के सचिव मनोज जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव का शुभारंभ सुबह 11 बजे दीप प्रज्वलन और गौ पूजन से होगा। इसके बाद 11:15 बजे धर्मसभा एवं स्वागत समारोह का आयोजन रखा गया है। गौ-माताओं के…

Continue reading

कुचामन में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस हुई सख्त, 141 प्रतिष्ठानों की जांच — होटल, कैफे व दुकानों का हुआ सत्यापन

कुचामन सिटी। महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस ने कस्बे में विशेष कार्रवाई शुरू की है। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया और वृत्ताधिकारी अरविन्द बिश्नोई के सुपरविजन में कस्बा कुचामन में महिला पुलिसकर्मियों की चार विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने शहर के विभिन्न संस्थानों — होटल, ढाबा, कैफे, दुकानें, मॉल, पीजी और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों — का गहन निरीक्षण एवं चैकिंग की। इस दौरान कुल 141 प्रतिष्ठानों…

Continue reading

गणपत ने बरसाईं थी रमेश रुलानिया पर गोलियां, बंद जिम ने एक दिन टाली थी मौत,डीडवाना-कुचामन एसपी ऋचा तोमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

गणपत ने बरसाईं थी रमेश रुलानिया पर गोलियां, बंद जिम ने एक दिन टाली थी मौत डीडवाना-कुचामन एसपी ऋचा तोमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया बड़ा खुलासा कुचामन सिटी। बहुचर्चित व्यापारी रमेश रुलानिया हत्याकांड में डीडवाना-कुचामन पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बुधवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि हत्याकांड की साजिश योजनाबद्ध तरीके से रची गई थी, और आरोपियों ने कुचामन आकर रेकी की थी और वारदात से एक दिन पहले भी हत्या की…

Continue reading

ड्राइवर के बेटे ने कायम की मिसाल: कृष्णपाल सिंह शेखावत बने RAS अधिकारी, हासिल की 107वीं रैंक

कुचामन सिटी: साधारण माध्यम वर्ग के एक परिवार के बेटे ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और समर्पण से बड़े सपने भी सच हो सकते हैं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उपखंड कुचामन सिटी में वाहन चालक बलबीर सिंह शेखावत के बेटे, कृष्णपाल सिंह शेखावत ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा 2023 में सफलता प्राप्त की है और उन्होंने 107वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि पर कुचामन उपखंड जलदाय विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बलबीर सिंह शेखावत का मुँह मीठा…

Continue reading

परबतसर में दो जगह भीषण आग, लाखों का नुकसान — फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

परबतसर में मंगलवार देर रात दो अलग-अलग जगहों पर लगी भीषण आग ने अफरा-तफरी मचा दी। दोनों घटनाओं में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की त्वरित कार्रवाई से बड़ी जनहानि टल गई। पहली आग रात करीब 10 बजे किला कॉलोनी में लगी, जहां एक खाली बाड़े में अचानक आग भड़क उठी। तेज लपटों और धुएं को देखकर आसपास के घरों में दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने लगभग एक घंटे…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan