कुचामन में संस्था प्रधानों की वाकपीठ संगोष्ठी में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर जोर देने पर हुई बात

कुचामन में संस्था प्रधानों की वाकपीठ संगोष्ठी में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर जोर देने पर हुई बात राजस्व राज्य मंत्री बोले – “शिक्षक ही होते हैं सच्चे भगवान”, झालावाड़ दुर्घटना पर मौन श्रद्धांजलि कुचामन सिटी के स्थानीय स्टेशन रोड स्थित कुचामन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय संस्था प्रधान वाकपीठ संगोष्ठी का शुभारंभ गरिमामयी वातावरण में हुआ। इस संगोष्ठी में कुचामन ब्लॉक के समस्त राजकीय और निजी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत झालावाड़ क्षेत्र में…

Continue reading

कलम और हरियाली के कर्मयोगी को मिला राष्ट्रीय सम्मान, डॉ. प्रकाश सर्वा बने पूरे क्षेत्र के गौरव

लेखन, पर्यावरण प्रबंधन और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कुचामनसिटी निवासी डॉ. प्रकाश सर्वा को ‘राष्ट्रीय फॉस्टर गौरव रत्न सम्मान 2025’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत के मार्गदर्शन में आयोजित एक भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण एवं खनिज मंच तथा फॉस्टर श्री कल्याणेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर स्थित राजस्थान विद्यापीठ जनार्दन नागर विश्वविद्यालय परिसर में हुआ। इस अवसर पर डॉ. प्रकाश…

Continue reading

मार्बल नगरी में गुर्जर प्रतिभाओं का महासम्मान

26 जुलाई को किशनगढ़ में पहली बार होगा प्रदेश स्तरीय ‘वीर गुर्जर प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह’ राजस्थान की सांस्कृतिक धरती किशनगढ़ इस बार एक ऐतिहासिक पल की साक्षी बनेगी, जब 26 जुलाई को गुर्जर समाज की प्रतिभाओं और समाजसेवियों को सम्मानित करने के लिए विशाल प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। “हमारी प्रतिभा – हमारा गौरव” की थीम पर आधारित यह आयोजन न केवल एक समारोह होगा, बल्कि समाज की ताक़त और तरक्की का प्रदर्शन भी करेगा। किशनगढ़ तैयार है ऐतिहासिक पल के लिए…

Continue reading

कुचामन सिटी में नगरपरिषद का सफाई निरीक्षण अभियान जारी, कचरा संग्रहण व जल निकासी पर दिया विशेष जोर

डीडवाना – कुचामन जिले में बदहाल सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के जिला कलेक्टर डॉक्टर महेंद्र खड़गावत के प्रयासों का सकारात्मक असर कुचामन सिटी नगरपरिषद क्षेत्र में भी नजर आने लगा है । इसी क्रम में नगर परिषद प्रशासन कुचामन द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सतत् निरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को लगातार दूसरे दिन आयुक्त देवीलाल बोचल्या के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों के साथ शहर का औचक दौरा किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आकलन करना एवं…

Continue reading

सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजा “हर हर महादेव” — पांचोता कुंड से लाए कावड़ जल से भोलेनाथ का जलाभिषेक

सावन के पावन महीने में धार्मिक आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, जब कुचामन सिटी में भोलेनाथ कावड़ संघ के तत्वावधान में युवाओं ने पांचोता कुंड से पवित्र कावड़ जल भरकर लाकर भगवान शिव का अभिषेक किया। आज सावन के दूसरे सोमवार को आयोजित इस विशेष आयोजन में पूरे शहर में “हर हर महादेव” के जयकारों की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संघ के सदस्य नरेंद्र कुमावत और हर्षित अग्रवाल ने बताया कि वे कई वर्षों से सावन माह…

Continue reading

सशक्त समाज की दिशा में ऐतिहासिक कदम — ‘सूबेदार ठाकुर रेवंत सिंह छात्रावास’ का नींव पूजन समारोह सम्पन्न,अखिल क्षत्रिय राज दमामी विकास समिति  के नेतृत्व में हुआ भव्य आयोजन

अखिल क्षत्रिय राज दमामी विकास समिति की अध्यक्षता में रविवार को टोरडा में आयोजित भव्य बैठक एवं ‘सूबेदार ठाकुर रेवंत सिंह छात्रावास’ का नींव पूजन समारोह अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। यह आयोजन समाज के संगठित प्रयासों और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर होने की भावना का प्रतीक रहा। समिति के अध्यक्ष खेताराम सिसोदिया ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा,“समाज की प्रगति का आधार शिक्षा, संगठन और सेवा है। हमें समाज के युवाओं के लिए ऐसे संस्थान विकसित करने होंगे जो…

Continue reading

लॉयंस क्लब कुचामन सिटी का 54वां पदस्थापन समारोह ,बना सेवा, संस्कार और सम्मान का जीवंत उदाहरण

लॉयंस क्लब कुचामन सिटी का 54वां पदस्थापन समारोह रविवार को सरला बिरला कल्याण मंडपम् में उत्सवपूर्वक और गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह की शुरुआत गौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हुई, जब अतिथियों द्वारा कुचामन गौशाला बीड़ में 40 पौधे टी-गार्ड सहित लगाकर ‘सजन वृक्षारोपण कार्यक्रम’ का शुभारम्भ किया गया। मुख्य समारोह में सभी अतिथियों ने एनएसएस के मार्च पास्ट के साथ रोशनी से सुसज्जित हॉल में प्रवेश किया और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। राष्ट्रगान, ध्वज…

Continue reading

लॉयंस क्लब कुचामन सिटी ने वरिष्ठ लॉयन सदस्यों को किया सम्मानित, 80 वर्ष से अधिक आयु वालों का अभिनंदन

लॉयंस क्लब कुचामन सिटी द्वारा आयोजित एक भावनात्मक एवं प्रेरणादायक समारोह में क्लब के 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ लॉयन सदस्यों का ससम्मान अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे लॉयन सुभाष मदान एवं गिरिधर मोर, जिन्हें क्लब की ओर से साल, दुपट्टा एवं मोमेंटो भेंट कर गरिमापूर्ण सम्मान प्रदान किया गया। क्लब अध्यक्ष बाबूलाल मान्धनिया ने इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्यों के सेवाभाव, अनुभव एवं सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें क्लब का प्रेरणा स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ साथियों…

Continue reading

भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर विजय सिंह पलाड़ा का कुचामन व पलाड़ा गांव में हुआ भव्य स्वागत, संगठन को मजबूती देने का किया संकल्प

कुचामन सिटी। भारतीय जनता पार्टी (नागौर देहात) की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में भाजपा नेता विजय सिंह पलाड़ा को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कुचामन सिटी सहित उनके पैतृक गांव पलाड़ा में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने माला पहनाकर व ढोल-नगाड़ों के साथ पलाड़ा का जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। ग्रामीणों…

Continue reading

हमीदिया ट्रस्ट व जिला अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में कल होगा नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए हमीदिया चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल, कुचामन सिटी द्वारा एक विशेष नि:शुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर जिला अंधता निवारण समिति, डीडवाना-कुचामन के सहयोग से आयोजित होगा। शिविर का आयोजन कल गुरुवार, 17 जुलाई 2025 को प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक हमीदिया हॉस्पिटल रोड, कुचामन सिटी में किया जाएगा। शिविर में आंखों की जांच, मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र रोगों की पहचान तथा योग्य रोगियों का निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan