पोती की शादी में दादा ने पेश की अनोखी मिसाल: बारातियों को उपहार में दिए हेलमेट, सभी को दिलाया सड़क सुरक्षा का संकल्प

शादियों में बारातियों को महंगे और आकर्षक उपहार देने की परंपरा आम है, लेकिन कुचामन सिटी में हुई एक शादी सामाजिक संदेश देने की अनोखी मिसाल बन गई। कुचामन सिटी के पटवारियों की कोठी,पदमपुरा रोड स्थित आयोजन स्थल पर दुल्हन के दादा रामकरण (बारवाल) कुमावत ने अपनी पोती सोनू कुमावत की शादी में बारातियों को उपहार में हेलमेट देकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। यह पहल सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और आमजन व समाज में इसकी जमकर सराहना हो रही है। कुचामन…

Continue reading

वरिष्ठ नागरिकों और ग्राहकों में बढ़ती साइबर ठगी को रोकने के लिए ICICI बैंक ने कुचामन में आयोजित की जागरूकता कार्यशाला

डिजिटल बैंकिंग से जुड़े जोखिमों और बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड के बीच ग्राहकों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से ICICI बैंक, कुचामन सिटी शाखा द्वारा आज वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय ग्राहकों के लिए Fraud Awareness एवं Banking Literacy Program कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में सीनियर सिटीजन सहित बड़ी संख्या में बैंक ग्राहकों और शहरवासियों ने भाग लिया। आयोजन का संचालन शाखा प्रबंधक विकास भामू के निर्देशन में किया गया। फ्रॉड अवेयरनेस : ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय कार्यक्रम के दौरान बैंक टीम ने…

Continue reading

किसानों की आवाज सरकार तक — पूर्व विधायक चेतन डूडी ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

(शकील अहमद उस्मानी, जर्नलिस्ट/डीडवाना)मंडाबासनी पंचायत के किसानों ने फसल खराबे और बीमा दावों में हो रही अनियमितताओं को लेकर बुधवार को पूर्व विधायक चेतन डूडी के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा घोषित खराबे के बावजूद इंश्योरेंस कंपनियां इसे मानने से इंकार कर रही हैं, जिससे पहले से संकट झेल रहे किसानों पर आर्थिक दबाव और बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी मनमाने…

Continue reading

मकराना थाने को मिला नया नेतृत्व: जगदीश मीणा ने संभाला कार्यभार, जिले में कई थानों पर हुआ बड़ा फेरबदल

डीडवाना-कुचामन जिले में पुलिस प्रशासन ने सोमवार को महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए कई थानों पर नए थानाधिकारी नियुक्त किए। एसपी ऋचा तोमर द्वारा जारी निरीक्षकों की तबादला सूची के तहत जिले में पुलिस नेतृत्व में बड़ा फेरबदल किया गया है जिन थानों में उप निरीक्षक थानाधिकारी के पद पर कार्यरत थे अब उन सभी थानों में पुलिस निरीक्षक लगाएं गए है जो थानाधिकारी पद की जिम्मेदारी निभाएंगे । इसी क्रम में परबतसर से स्थानांतरित होकर आए पुलिस निरीक्षक जगदीश प्रसाद मीणा ने आज मकराना थानाधिकारी…

Continue reading

कुचामन में स्वास्थ्य जागरूकता पहल: श्रमिकों के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित कर किया लाभान्वित

राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत एल एंड टी के सहयोग से एसटीपी साइट पर कार्यरत श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं टिटनेस टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार के निर्देशन, अधिशाषी अभियंता राजकुमार मीना के मार्गदर्शन तथा सहायक अभियंता अनिल रौनी के सहयोग से आयोजित इस शिविर में श्रमिकों को टिटनेस के इंजेक्शन लगाकर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान कैप के सामाजिक विकास विशेषज्ञ देवेन्द्र सिंह ने श्रमिकों…

Continue reading

वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण — डीडवाना-कुचामन के मदरसों में गूंजा राष्ट्रप्रेम, स्वदेशी संकल्प के साथ अल्पसंख्यक बच्चों ने दी एकता की मिसाल

डीडवाना–कुचामन जिले के मदरसों से गुरुवार को वो तस्वीरें सामने आईं, जिन्होंने सालों पुराने मिथक को तोड़ दिया । कहा जाता था कि अल्पसंख्यक समाज वन्देमातरम से दूरी बनाए रखता है, लेकिन आज जब मदरसों की फिज़ाओं में “वन्देमातरम” गूंजा, तो माहौल राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना से भर गया। राष्ट्रगीत वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिलेभर में अल्पसंख्यक मामलात विभाग के निर्देशानुसार देशभक्ति, स्वदेशी और राष्ट्रीय एकता के संदेश से सराबोर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिले के मदरसों, अल्पसंख्यक…

Continue reading

डीडवाना में महिलाओं को मिलेगा डिजिटल सशक्तिकरण का प्रशिक्षण , डिजिटल स्किल्स इंस्टिट्यूट में नि:शुल्क कोर्स का शुभारम्भ

महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में डीडवाना के डिजिटल स्किल्स कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में आज से नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कोर्स की शुरुआत हुई। यह प्रशिक्षण राजस्थान सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल के तहत प्रारम्भ किया गया है। निदेशक सैयद मज़हर अली ने बताया कि कुल 32 महिलाओं एवं बालिकाओं का चयन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया गया है, जिससे चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। इस अवसर पर रामसाबास के जनप्रतिनिधि एवं भामाशाह अब्दुल सलाम (रामसाबास), वार्ड नंबर…

Continue reading

तुलसी-शालिग्राम विवाह उत्सव धूमधाम से संपन्न, सोलह श्रृंगार में महिलाओं ने किया भजन संकीर्तन

कुचामन सिटी के श्री सत्यनारायण ठाकुरवाड़ी में आज श्रद्धा और उत्साह के माहौल में श्री शालिग्राम जी और तुलसी जी का विवाह उत्सव बड़े ही धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ठाकुरवाड़ी परिसर भक्ति संगीत और पुष्पों की सुगंध से सराबोर हो उठा। सुबह से ही महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर ठाकुरवाड़ी में एकत्र होकर भजन-कीर्तन का आयोजन किया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं भक्ति रस में झूम उठीं। तुलसी जी को आकर्षक परिधान, फूलों और दीप सज्जा से अलंकृत किया गया,…

Continue reading

किसान रबी फसलों की बुवाई में जुटे — खेतों में गूंज रही ट्रैक्टरों की आवाज़, किसानों में उत्साह

कुचामन सिटी, दीपावली के बाद अब जिलेभर में रबी फसलों की बुवाई का काम जोर-शोर से शुरू हो गया है। चौमासे की फसलों में नुकसान झेल चुके किसानों के चेहरों पर इस बार उम्मीद की चमक लौट आई है। सर्दियों की दस्तक के साथ ही खेतों में गतिविधियां बढ़ गई हैं, ट्रैक्टरों की घरघराहट और हल जोतते किसानों की व्यस्तता रबी सीजन की शुरुआत का ऐलान कर रही है। खेतों में इन दिनों नमी पर्याप्त बनी हुई है, क्योंकि इस बार बारिश का दौर देर…

Continue reading

तवांग की बर्फीली ऊँचाइयों पर कुचामन का परचम —जीवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मैराथन में रचा इतिहास”

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय सेना द्वारा आयोजित तवांग अंतरराष्ट्रीय मैराथन में कुचामन सिटी के परेवड़ी निवासी जीवराज सिंह राठौड़, पुत्र सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने अपने जज़्बे और फिटनेस के दम पर शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान और कुचामन का नाम रोशन किया है। समुद्र तल से लगभग 10,000 फीट की ऊंचाई पर आयोजित इस कठिन मैराथन में ठंडी हवाएं, कम ऑक्सीजन और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्ते प्रतिभागियों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए थे लेकिन इन सभी प्रतिकूल परिस्थितियों को मात देते हुए जीवराज…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan