डीडवाना में 26 नवंबर से सजेगी श्रीमद्भागवत कथा की भक्ति रसधारा, सात दिन तक होंगे धार्मिक आयोजन । खण्डेलवाल परिवार की ओर से भव्य श्रीमद्भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ का आयोजन, भागवताचार्य पंडित श्री जयगोपाल जी शास्त्री करेंगे कथा वाचन

डीडवाना। शहर में धार्मिक आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। डीडवाना के रामबास रोड स्थित गोकुल आवास में शहर के खंडेलवाल स्वीट्स के मालिक खण्डेलवाल परिवार की ओर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 26 नवंबर से शुरू होने वाला यह धार्मिक आयोजन 2 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान प्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित श्री जयगोपाल जी शास्त्री श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे।

आयोजक खण्डेलवाल परिवार के परमेश खंडेलवाल के अनुसार कथा का शुभारंभ 26 नवंबर, गुरुवार को सुबह 10:15 बजे कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा श्री दोजराज गणेश मंदिर से कथा स्थल तक निकाली जाएगी। इसमें महिलाओं की मंगल कलश यात्रा विशेष आकर्षण रहेगी। इसके बाद प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक कथा का आयोजन होगा।

सात दिनों तक होंगे भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के प्रसंग


कथा के दौरान प्रतिदिन श्रीमद्भागवत के विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।

26 नवंबर: श्रीमद्भागवत महात्म्य एवं गोकर्ण उपदेश।
27 नवंबर: श्री नारद चरित्र, पांडव चरित्र एवं श्री शुकदेव आगमन।
28 नवंबर: सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र एवं वामन चरित्र।
29 नवंबर: श्री नरसिंह अवतार, बलि वामन अवतार, राम अवतार एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (नंदोत्सव)।
30 नवंबर: श्रीकृष्ण बाल लीला, माखन चोरी एवं श्री गिरिराज पूजन महोत्सव।
1 दिसंबर: श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह महोत्सव।
2 दिसंबर: सुदामा चरित्र, नारद संवाद एवं भागवत पूर्णाहुति।

आयोजक परिवार ने श्रद्धालुओं से की अपील

आयोजक खण्डेलवाल परिवार की ओर से समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।

कथा का आयोजन यज्ञुनंदन सदन, गोकुल आवास, रामबास रोड, डीडवाना में होगा। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए आयोजकों की ओर से 9983711110 एवं 8824122008 मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं।

error: News 1 Rajasthan