कुचामन सिटी में कल से राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता, जुटेंगे देशभर के खिलाड़ी

SKA KARATE CHAMPIONSHIP 2026 SEASON-II का आयोजन, खंडेलवाल भवन में सुबह 11:15 बजे होगा उद्घाटन समारोह

कुचामन सिटी। शहर में कल 17 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता SKA KARATE CHAMPIONSHIP 2026 SEASON-II का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन सिमोन कराते एकेडमी, कुचामन सिटी एवं सर्व हिन्दू समाज श्री शीतला माता मंदिर सेवा समिति, कुचामन सिटी के तत्वावधान में किया जा रहा है।

प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 17 अक्टूबर को सुबह 11:15 बजे बालाजी बाजार स्थित खंडेलवाल भवन, कुचामन सिटी में आयोजित होगा। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

ये अतिथि रहेंगे उपस्थित

आयोजक कमल कुमार के अनुसार, कार्यक्रम में न्यू मॉडर्न एजुकेशन ग्रुप के देवीलाल दादरवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं, RSM ग्रुप के अमित सोनी, नगर परिषद कुचामन के आयुक्त शिकेश कांकरिया, नगर परिषद कुचामन सिटी के सभापति महेश रामचन्द्रका तथा भाजपा मंडल कुचामन सिटी के महामंत्री जसराज खुड़ीवाल उद्घाटन समारोह के अतिथि होंगे।

इसके अलावा संजय चौधरी, शिवरुद्रा मार्ट एवं महादेव एंटरप्राइजेज से जुड़े प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

राष्ट्रीय स्तरीय इस प्रतियोगिता के आयोजन से कुचामन सिटी में कराते खेल को प्रोत्साहन मिलने तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलने की उम्मीद है। आयोजकों ने खेल प्रेमियों एवं शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

error: News 1 Rajasthan