15 और 16 अक्टूबर को होगा भव्य डांडिया उत्सव, आरती सर्वा और प्रेम कुमावत की मौजूदगी में सजेगी संगीत व गरबा की शाम
कुचामन सिटी। नवरात्रि के उल्लास और राजस्थानी संस्कृति की रंगीन छटा के बीच कुचामन सिटी में दो दिवसीय भव्य डांडिया उत्सव ‘नवरास जलसा गरबा नाइट 2026’ का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर को किया जाएगा। उत्सव को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। कार्यक्रम में गरबा और डांडिया के साथ संगीत, मनोरंजन तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेगा।
AS-1 ग्लैमर ब्यूटी सैलून एवं डोकरा री ढाणी रेस्टोरेंट के संयुक्त तत्वावधान में आरती सर्वा और प्रेम कुमावत की और से ये कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक, उत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 7:15 बजे से शुरू होगा।
गरबा-डांडिया प्रतियोगिताएं रहेंगी खास आकर्षण
‘नवरास जलसा 2026’ में प्रतिभागियों के लिए कई प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। इनमें बेस्ट डांडिया कपल, बेस्ट डांडिया ग्रुप, बेस्ट गरबा ड्रेस (मेल) और बेस्ट गरबा ड्रेस (फीमेल) प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसके अलावा लकी ड्रॉ, आकर्षक पुरस्कार, रिवॉर्ड और गिफ्ट हैम्पर्स भी प्रतिभागियों व दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेंगे।

आयोजन में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए फूड कोर्ट, सेल्फी पॉइंट्स, सुरक्षा व्यवस्था के लिए बॉयज एवं गर्ल्स बाउंसर्स, बैठने की व्यवस्था और पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
आयोजन स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में
कार्यक्रम का आयोजन कुचामन सिटी के स्टेशन रोड स्थित रुलानिया होंडा एजेंसी के पास किया जाएगा। आयोजन स्थल पर सजावट, व्यवस्थाओं और प्रतिभागियों के स्वागत की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजकों का उद्देश्य शहरवासियों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां युवा और परिवार संगीत, नृत्य और पारंपरिक गरबा-डांडिया का आनंद ले सकें।

आयोजक आरती सर्वा ने बताया कि “हमारा प्रयास है कि ‘नवरास जलसा 2026’ कुचामन के लोगों के लिए एक यादगार उत्सव बने। इसमें गरबा और डांडिया के माध्यम से हमारी संस्कृति और परंपरा की खूबसूरती देखने को मिलेगी। प्रतियोगिताओं, लकी ड्रॉ और अन्य आकर्षणों के साथ सभी के लिए मनोरंजन की विशेष व्यवस्था की जा रही है। आयोजन स्थल पर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। हम चाहते हैं कि शहरवासी अपने परिवार और दोस्तों के साथ आएं और इस उत्सव का हिस्सा बनें।”
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बेहतर व्यवस्थाओं और प्रतिभागियों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि सभी लोग उत्साह और आनंद के साथ आयोजन में शामिल हो सकें।

टिकट के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
दो दिवसीय ‘नवरास जलसा गरबा नाइट 2026’ में शामिल होने के लिए टिकट संबंधी जानकारी हेतु 7976473003 और 6375092975 पर संपर्क किया जा सकता है।
