ताइक्वांडो प्रतियोगिता में श्री सवाई पीजी कॉलेज डीडवाना की मंजू ने जीता स्वर्ण पदक, महाविद्यालय में हुआ भव्य स्वागत
डीडवाना। श्री सवाई पीजी कॉलेज, डीडवाना की छात्रा मंजू ने अजमेर में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिसर में स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्साहपूर्ण माहौल के बीच स्वर्ण पदक विजेता छात्रा मंजू का सम्मान किया गया।समारोह में छात्रा मंजू के साथ उनके कोच अर्जुन सिंह भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य भंवर सिंह चांपावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि व्यावहारिक शिक्षा के साथ खेल भी विद्यार्थियों के…
