डीडवाना–कुचामन : पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का रिज़ल्ट जारी: 840 अभ्यर्थी हुए सफल

राजस्थान पुलिस विभाग ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का लिखित परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार डीडवाना–कुचामन जिले से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि जिले के 840 अभ्यर्थी अलग–अलग श्रेणियों में उत्तीर्ण हुए हैं। परिणाम पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है।

डीडवाना–कुचामन जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के कुल 168 पदों पर नियुक्ति होनी है, जिसके लिए अब अगला चरण—शारीरिक मापतौल एवं दक्षता परीक्षा (PST/PET)—दिसम्बर के द्वितीय सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।

जिले में श्रेणी अनुसार चयनित अभ्यर्थी

एसपी ऋचा तोमर के अनुसार डीडवाना–कुचामन जिले से चयनित उम्मीदवारों की श्रेणीवार संख्या इस प्रकार है—

सामान्य पुरुष – 274

सामान्य महिला – 130

सामान्य एक्स–सर्विसमेन – 01

SC पुरुष – 48

SC महिला – 17

OBC पुरुष – 161

OBC महिला – 80

OBC एक्स–सर्विसमेन – 09

MBC पुरुष – 33

MBC महिला – 07

EWS पुरुष – 62

EWS महिला – 18

कुल मिलाकर जिले के 840 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर परिणाम माना जा रहा है।

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक लिखित परीक्षा 13 और 14 सितंबर को आयोजित की गई थी तथा भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल जांच भी शामिल रहेंगे।

डीडवाना–कुचामन जिले में भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, और अब सभी की निगाहें आगामी शारीरिक दक्षता परीक्षा पर टिकी हुई हैं।

error: News 1 Rajasthan