ड्राइवर के बेटे ने कायम की मिसाल: कृष्णपाल सिंह शेखावत बने RAS अधिकारी, हासिल की 107वीं रैंक

कुचामन सिटी: साधारण माध्यम वर्ग के एक परिवार के बेटे ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और समर्पण से बड़े सपने भी सच हो सकते हैं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उपखंड कुचामन सिटी में वाहन चालक बलबीर सिंह शेखावत के बेटे, कृष्णपाल सिंह शेखावत ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा 2023 में सफलता प्राप्त की है और उन्होंने 107वीं रैंक हासिल की है।

इस उपलब्धि पर कुचामन उपखंड जलदाय विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बलबीर सिंह शेखावत का मुँह मीठा कराया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने कहा कि कृष्णपाल सिंह की यह सफलता यह संदेश देती है कि कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास किसी भी परिस्थिति में असंभव को संभव बना सकते हैं।

इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता दशरथ राम ने कहा, “कृष्णपाल सिंह की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे विभाग और समाज के लिए प्रेरक है। यह साबित करता है कि ईमानदारी और मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।”

सहायक अभियंता मुकेश कुमार जाट ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “हमारे विभाग के एक सामान्य परिवार के बेटे का यह उपलब्धि संदेश देती है कि लक्ष्य की ओर दृढ़ निश्चय और लगन से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। युवा पीढ़ी के लिए यह प्रेरणा है।”

कार्मिक मुश्ताक अहमद ने कहा, “कृष्णपाल सिंह ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास से कोई भी सपना सच हो सकता है। हमें उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करनी चाहिए।”

कार्यक्रम में अधिशाषी अभियंता दशरथ राम, सहायक अभियंता मुकेश कुमार जाट, कनिष्ठ अभियंता चंद्रप्रताप सिंह, भागीरथ राम, स.ले.गा. मोहन लाल, मुरली घर, हितेश खींची, नरसी राम, दीपक सैनी, योगेन्द्र सिंह, श्रीमति अनिशा बानो, कानाराम, श्रीनिवास शर्मा, मीठू सिंह, जगदीश सिंह, प्रकाशचन्द भाटी, रघुवर सिंह, मेहबूब खान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

सभी ने माना कि कृष्णपाल सिंह की यह सफलता उनके परिवार और विभाग के लिए गर्व का विषय है और यह युवा वर्ग के लिए प्रेरक उदाहरण के रूप में हमेशा याद रहेगी।

error: News 1 Rajasthan