सैनी समाज संस्था मकराना की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, शिक्षा और सामाजिक सुधार पर दिया जोर

माली सैनी समाज संस्था मकराना की आम सभा और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राधा रानी गार्डन, शिव कॉलोनी मकराना में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्यनारायण सोलंकी ने की।समारोह में अध्यक्ष सत्यनारायण सोलंकी ने समाज बंधुओं को अपनी कार्यकारिणी के गठन, उसके उद्देश्य और आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई और सदस्यों का स्वागत किया गया।

सचिव रमेश इंदौरा ने कार्यक्रम की जानकारी दी और कहा कि नई टीम समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहेगी।इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में लालूराम चौहान, रामप्रसाद दगदी, भंवरलाल गहलोत और नवरत्नमल सोलंकी को शामिल किया गया है। इसके साथ
सत्यनारायण सोलंकी को अध्यक्ष,मेंहराम चौहान ,जीतमल सिंगोदिया, राधाकिशन टाक को को उपाध्यक्ष, रमेश इंदौरा को सचिव, रामचंद्र सोलंकी को सह सचिव, राजकुमार सांखला को कोषाध्यक्ष और गुलाबचंद भाटी को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया ही ।

कार्यक्रम में वीर सिंह सोलंकी, लादूराम सिंगोदिया, रामलाल सोलंकी और ओबीसी महामंत्री डीडवाना के रामस्वरूप सोलंकी सहित कई समाज बंधु उपस्थित रहे।

रामस्वरूप सोलंकी ने कहा कि समाज की तरक्की शिक्षा से ही संभव है, हर परिवार को अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और एकता बनाए रखने की अपील की।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्यनारायण सोलंकी ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी कार्यकारिणी समाज के युवाओं को संगठित कर शिक्षा, स्वरोजगार और सामाजिक जागरूकता की दिशा में ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य माली सैनी समाज को आत्मनिर्भर और शिक्षित समाज के रूप में आगे बढ़ाना है।”

समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और समाज की उन्नति के लिए सहयोग देने का संकल्प लिया।

error: News 1 Rajasthan