कुचामन अपहरण कांड: पुलिस ने की, आरोपी कमल बिजारणियां और अपहृत किशोरी की तस्वीरें जारी, आरोपी पर इनाम घोषित

कुचामन शहर से नाबालिग किशोरी के अपहरण को 24 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिलने पर पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए आरोपी और अपहर्ता की तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं।

तस्वीरें जारी, आमजन से अपील

थाना कुचामन सिटी पुलिस ने आरोपी कमल बिजारणियां पुत्र मोहनाराम चौधरी निवासी राधे पब्लिक स्कूल के पास कुचामन और अपहर्ता उर्मिला पुत्री गंगाराम कुमावत निवासी रेगरी कोठी कुचामनसिटी की तस्वीरें जारी कर लोगों से सहयोग मांगा है।

थाना अधिकारी सतपाल सिंह सिहाग ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति दोनों को कहीं देखे या उनके ठिकाने के बारे में जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और आरोपी की सूचना देने वाले और उसकी गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले को उचित ईनाम भी दिया जाएगा।

सूचना देने के लिए जारी किए गए नंबर

थाना अधिकारी कुचामन सिटी: 9530296969, 9530413629

वृत्ताधिकारी कुचामन: 9530413207, 9413482202

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन: 9414020041

पुलिस अधीक्षक जिला डीडवाना-कुचामन: 01580-294900

पुलिस कंट्रोल रूम डीडवाना: 9530413387

प्रभारी एएचटीयू डीडवाना: 9414287811

ये है मामला

यह मामला 27 अगस्त को सामने आया जब पीड़िता की मां ने कुचामन थान एरिपोर्ट दी कि उसकी नाबालिग बेटी प्रसाद लेने गई थी, तभी आरोपी कार में बैठाकर उसे ले गया। नामजद आरोपी कमल बिजारणियां के खिलाफ मामला दर्ज हुआ, लेकिन पुलिस 14 दिन तक कोई सुराग नहीं जुटा सकी।

पुलिस की नाकामी से नाराज कुमावत समाज और सर्वसमाज ने पहले कई बार प्रदर्शन किया, फिर थाने का घेराव कर धरने पर बैठ गए। धरना तब समाप्त हुआ जब एसपी ऋचा तोमर ने मौके पर पहुंचकर भरोसा दिलाया और दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया।

सोशल मीडिया पर गूंजा आंदोलन

कुचामन के इतिहास में पहली बार आंदोलन ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। युवाओं ने X (ट्विटर) पर हैशटैग #कुचामननाबालिगअपहरण के साथ हजारों पोस्ट कर सरकार और प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाई।

पुलिस की कोशिशें जारी

पुलिस का कहना है कि साइबर एक्सपर्ट और विशेष टीमें लगातार मामले की जांच कर रही हैं। एसपी ऋचा तोमर ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि बहुत जल्द आरोपी गिरफ्तार होगा और नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया जाएगा।

error: News 1 Rajasthan