निसार अहमद सिद्दीकी बने कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के डीडवाना ब्लॉक अध्यक्ष,चेतन डूडी ने दी शुभकामनाएं

डीडवाना में शनिवार को कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ की डीडवाना और खाटू ब्लॉक कार्यकारिणियों का गठन हुआ। इस अवसर पर डीडवाना के पूर्व विधायक चेतन डूडी और जायल के पूर्व प्रधान और वरिष्ठ कांग्रेसी रिद्धकरण लोमरोड़ की मौजूदगी में कार्यकारिणियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।

निसार अहमद सिद्दीकी को सौंपी गई डीडवाना की जिम्मेदारी

कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रामनिवास खोखर ने बताया की डीडवाना ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व सेवानिवृत्त शिक्षाविद और प्रसिद्ध शायर निसार अहमद सिद्दीकी ‘माहिर’ को सौंपा गया। उनके साथ कार्यकारिणी में महामंत्री गोर्वधनराम ईशरावा, उपाध्यक्ष भंवरुराम प्रजापत व राजेन्द्र सिंह, सचिव सरवर खां बेरी और रामनिवास थोरी, संगठन मंत्री मेहबूब खां टाक व प्रेमाराम मेघवाल, कोषाध्यक्ष हनुमानराम कच्छावा तथा संरक्षक जेठाराम जांगिड़ और तिलोकराम चुने गए।

खाटू ब्लॉक की नई टीम

कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के डीडवाना – कुचामन जिला अध्यक्ष डॉक्टर हरनाथ पूनिया ने बताया कि खाटू ब्लॉक की कार्यकारिणी में शिवराम चौधरी अध्यक्ष, तिलोकचंद सैनी महामंत्री, मनीराम खीचड़ व मदनलाल कलवानिया उपाध्यक्ष, मांगू खां व वेदराज राखेचा सचिव, नारायणराम मेघवाल व इब्राहिम खां संगठन मंत्री, राजूराम गींवारिया कोषाध्यक्ष और रतनाराम पुनिया व मोहम्मद फारूक केराप संरक्षक बनाए गए।

जानिए, कौन हैं निसार अहमद सिद्दीकी?

शिक्षाविद निसार अहमद सिद्दीकी लंबे समय तक राजकीय सेवा में रहे और ईमानदारी, समर्पण तथा कार्यक्षमता के लिए पहचाने जाते रहे । साहित्य और शायरी की दुनिया में वे ‘माहिर’ उपनाम से जाने जाते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद वे कांग्रेस से जुड़े और विभिन्न चुनावों में अपनी शायरी व ओजस्वी भाषणों के जरिए कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करते रहे हैं । उन्हें डीडवाना कांग्रेस का मजबूत और विश्वासपात्र सिपहसालार माना जाता है और वे पूर्व विधायक चेतन डूडी के थिंक टैंक का भी हिस्सा हैं।

चेतन डूडी ने दी शुभकामनाएं

पूर्व विधायक चेतन डूडी ने निसार अहमद सिद्दीकी को डीडवाना ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए कहा कि “शिक्षक समाज और देश को दिशा दिखाने का काम करता है। निसार साहब जैसे अनुभवी और समर्पित व्यक्तित्व के नेतृत्व में शिक्षक कांग्रेस निश्चित ही संगठन को नई मजबूती देगा और आने वाले चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।”

समर्थकों में उत्साह

निसार अहमद सिद्दीकी की नियुक्ति से समर्थकों में उत्साह है। उनका मानना है कि उनके नेतृत्व में शिक्षक कांग्रेस न केवल पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त करेगी, बल्कि निकाय चुनावों में भी कांग्रेस को बड़ा फायदा मिलेगा।

error: News 1 Rajasthan