भारतीय जनता पार्टी कुचामन शहर मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रविवार को सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंडल कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक कनोई पार्क में स्वच्छ भारत अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं की धुलाई एवं सफाई कर माल्यार्पण किया। इसके बाद पूरे पार्क में सफाई अभियान चलाते हुए सफाईकर्मियों का स्वागत और माल्यार्पण किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना भी की गई।

भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत ने बताया कि सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के सहसंयोजक रूप सिंह राजपुरोहित ने व्यवस्थाओं का संचालन किया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, पूर्व सभापति सुरेश सिखवाल, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम गट्टानी, गोरु राम कुमावत, राजेंद्र कुमावत, जिला महामंत्री देवीलाल ददरवाल, पूर्व जिला महामंत्री गोविंद कुमावत, जिला संयोजक अनंत तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मूलचंद बागड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह प्रेमपुरा, जिला मंत्री अरुण रिणवा, मनोहर सिंह रूपपुरा, पार्षद खेताराम सिसोदिया, तुलसीराम कुमावत, नरसीराम कुमावत, अयूब शेख, भागीरथ कुमावत, सरवन सोनी, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह पलाड़ा, राजेश गुर्जर, मंडल महामंत्री राजेंद्र सिंह, सुशील काबरा, मंडल उपाध्यक्ष किशन गुर्जर, नथमल शर्मा, आनंद व्यास, ओम प्रकाश सेन, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमल राजोरिया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कलावती गट्टानी, सरवन सिंह काकरिया, रुपाराम बावरी, गिरिराज शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
