लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने वर्मा की स्मृति में किया सेवा कार्य, आयुर्वेदिक चिकित्सालय को भेंट की पानी की टंकी


शिक्षा नगरी की प्रमुख सामाजिक संस्था लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने समाज सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए स्व. रामानंद वर्मा की स्मृति में सेवा कार्य आयोजित किया। इस सेवा कार्य का आयोजन उनकी धर्मपत्नी मुन्नी देवी एवं पुत्र, क्लब के निदेशक लॉयन चन्द्रकुमार वर्मा के सौजन्य से किया गया।

कार्यक्रम के तहत श्रीचंद्रसागर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पहुंचकर क्लब पदाधिकारियों ने वहां की आवश्यकताओं को देखते हुए पानी की टंकी भेंट की। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लॉयन रेखा काबरा, संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, लॉयन विष्णु मोयल और लॉयन संदीप अग्रवाल मौजूद रहे।

चिकित्सालय प्रभारी डॉ. सरोज मीणा ने इस नेक कार्य के लिए वर्मा परिवार और लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाया जा सकता है।

इस मौके पर डॉ. राजकुमार बिलोनिया, नर्स किरण चौधरी, प्रहलाद शर्मा, विक्रमसिंह, बलराम प्रधान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

लॉयन रेखा काबरा ने बताया कि प्रांतीय स्लोगन “आओ खुशियां बांटे” के तहत क्लब द्वारा जनहित के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद स्थानों पर सेवा कार्य को प्राथमिकता दी जाती है और इसमें वर्मा परिवार का योगदान सदैव अनुकरणीय रहा है।

error: News 1 Rajasthan