राजस्थान : एक साथ चार निकायों की कमान संभालेंगे आयुक्त श्रवणराम चौधरी

राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक कारणों से डीडवाना – कुचामन जिले की मकराना नगर परिषद के आयुक्त श्रवणराम चौधरी को ब्यावर नगर परिषद के आयुक्त का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। इस आदेश के साथ ही चौधरी प्रदेश के पहले ऐसे आयुक्त बन गए हैं, जो एक साथ चार निकायों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

फिलहाल श्रवणराम चौधरी मकराना नगर परिषद के आयुक्त पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे पहले से ही मेड़ता सिटी नगर पालिका और बोरावड़ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे। अब सरकार ने उन्हें नगर परिषद ब्यावर आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी दे दिया है ।

राज्य के स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार चौधरी को यह जिम्मेदारी प्रशासनिक कारणों से तत्काल प्रभाव से दी गई है। आदेश निदेशक स्वायत्त शासन, प्रतीक चंद्रशेखर जुल्लार ने जारी किए।

इस नियुक्ति के बाद चौधरी एक साथ पदेश के चार निकायों , मकराना नगर परिषद, ब्यावर नगर परिषद, मेड़ता सिटी नगर पालिका और बोरावड़ नगर पालिका का कार्यभार देखेंगे। प्रदेश में यह पहला अवसर है जब किसी एक अधिकारी को एक साथ चार निकायों की जिम्मेदारी सौंपी गई हो।

error: News 1 Rajasthan