भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ ने अपनी टीम के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति मिर्धा का किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी नागौर देहात की जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ (माहेश्वरी) ने अपनी टीम के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद डॉ. ज्योति मिर्धा का स्वागत किया ।

खरनाल में वीर तेजाजी महाराज के दर्शन हेतु जाते समय डॉ. मिर्धा सुनीता रांदड़ के आवास पहुँचीं, जहाँ जिलाध्यक्ष ने साल, दुपट्टा व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में जिला टीम के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में डॉ. ज्योति मिर्धा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने के लिए समर्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को घर-घर पहुँचाना ही संगठन का सबसे बड़ा कार्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि नागौर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा का जनाधार निरंतर मजबूत हो रहा है और इसका श्रेय कार्यकर्ताओं की निष्ठा और जनता के विश्वास को जाता है।

जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और उन्हीं की बदौलत संगठन आज इतना मजबूत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे समाज के हर वर्ग तक पहुँचकर भाजपा की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लें।

भाजपा नागौर देहात जिला महामंत्री देवीलाल दादरवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सिर्फ चुनावी पार्टी नहीं बल्कि सेवा का संगठन है। पार्टी के कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को समझकर समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि जनता का अपार विश्वास ही भाजपा की असली ताकत है।

तेजा दशमी और रामदेव दशमी के पावन पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम में वीर तेजाजी महाराज, बाबा रामदेव जी और पाबूजी महाराज के योगदान को याद किया गया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा समाज में एकता और समरसता की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर पूर्व विधायक व भाजपा नेता रिछपाल मिर्धा, प्रधान प्रतिनिधि जगदीश बिड़ियासर, जिला उपाध्यक्ष व प्रधान प्रतिनिधि राजेश गुर्जर, जिला महामंत्री नवनीत गौड़, जिला कार्यालय मंत्री लादूराम चौधरी ,भाजपा जिला मंत्री अमन जैन, सुखाराम डोडवाडिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: News 1 Rajasthan