जे. डी. जैन इंग्लिश मीडियम स्कूल में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस


कुचामन सिटी के पलटन गेट स्थित जे. डी. जैन इंग्लिश मीडियम सैकण्डरी स्कूल, में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे के रंग और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदमचन्द जैन (बिलाला) जयपुर रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व आई.पी.एस. अनिलकुमार जैन (जयपुर) ने की। विशिष्ट अतिथियों में पंकजकुमार जैन (लुहाड़िया) जयपुर और हिमांशु जैन (चैक) शामिल रहे। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष कमलकुमार पहाड़िया, सचिव संतोषकुमार व संतोषदेवी जैन, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश-किरणदेवी झांझरी तथा लालचन्द पहाड़िया ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

मंचासीन अतिथियों का स्वागत संस्था के कोषाध्यक्ष सुभाष पहाड़िया और कार्यकारिणी सदस्य अशोक अजमेरा, अजित, महेन्द्र, विजयकुमार पहाड़िया, अशोक काला, अशोक बज, अशोक झांझरी तथा प्रधानाध्यापिका शशि सोनी ने तिलक, माला और साफा पहनाकर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और वंदना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर अभिभावक भी तालियां बजाकर झूम उठे।

इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष रामावतार गोयल, कोषाध्यक्ष सुरेश गंगवाल, सदस्य सम्पत बगड़िया, श्यामसुंदर लोहिया सहित विद्यालय के पूर्व छात्र भी मौजूद रहे और उन्होंने बच्चों के आत्मविश्वास की सराहना की।

कार्यक्रम का मंच संचालन अजय जैन और गुंजन सोनी ने किया।

error: News 1 Rajasthan