भारतीय जनता पार्टी (नागौर देहात) की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी (रांदड़) ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार डीडवाना-कुचामन जिले की नई कार्यकारिणी घोषित की। इस सूची में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, महामंत्री, सह महामंत्री, प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, आईटी संयोजक, सहित अन्य दायित्वों के लिए 100 से अधिक पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
उपाध्यक्ष: विजय सिंह पलाड़ा, प्रवीण पुरोहित, सुनील चौधरी, सुरेन्द्र सिंह कांसेडा, राजेश गुर्जर, सुमिता भींचर ,जगदीश पारीक, पुखराज खटीक
महामंत्री: देवी लाल दादरवाल,नवनीत गौड़,किशन भींचर
मंत्री: अरुण रिणवा, ओमप्रकाश सैन, पवन टाक, बरखा जैन, मूलचंद शर्मा, अमन जैन, राम सिंह, नीतीश माथुर

हरीश मोदी : कोषाध्यक्ष ,सर्वेश्वर मांधनिया: सह-कोषाध्यक्ष
प्रवक्ता: आशीष चौधरी, मोनू राठौड़, राजश्री खांडल, ममता कंवर, भगवान राम कादिया
जिला प्रकोष्ठ संयोजक: राजेन्द्र सिंह धोतिया
जिला प्रकोष्ठ सह-संयोजक : हनुमान जुनावा
कार्यालय मंत्री : नरसी मेघवाल
सह-कार्यालय मंत्री : लादूराम
मीडिया प्रभारी : मूलचंद बागड़ा
सह मीडिया प्रभारी : सुशीला जयपाल
सोशल मीडिया संयोजक : रोहित सैन
सोशल मीडिया सह-संयोजक : अनिल सिंह शेखावत
आईटी संयोजक : पूजा कुमावत
सह-आईटी संयोजक : रक्षेन्द्र ओझा

इनके अलावा विभिन्न मंडलों और बूथ स्तर तक कार्य विस्तार के लिए 30 से अधिक विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए गए हैं।
विशेष आमंत्रित सदस्य : पूर्व सांसद डॉ. ज्योति मिर्धा, पूर्व सांसद सी. आर. चौधरी, जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, गजेन्द्र सिंह ओडिंट, ओमप्रकाश मोदी, नावां विधायक एवं राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी, पूर्व विधायक रूपाराम मुरावतिया, मान सिंह किनसरिया, श्रीराम भीचर, जितेन्द्र सिंह जोधा, करणी सिंह, संतोष गुर्जर, नावां पालिकाध्यक्ष शायरी देवी गांधी, ओमप्रकाश सैन, प्रधान सविता चौधरी, राजा राम प्रजापति, कर्नल नंदकिशोर ढाका, लाखाराम जाखड़, श्याम प्रताप सिंह, भगवान सिंह रसाल, अंजना शर्मा, रजनी गावाड़िया, गोविंद कुमावत अशोक कुमार, पवन भंडारी, मनोहर सिंह रूपपुरा, रामगोपाल गहलोत, रामनिवास दिवाकर, अजीत सि नेनिया, सुनीता वर्मा, सुमित्रा आर्य
कार्यकारिणी सदस्य : मोहनलाल कुमावत, सुरेश वर्मा, भूपेन्द्र सिंह पलाड़ा, प्रमोद आर्य, नरेंद्र जयपाल, गणेश चौधरी, अंजू जैन, सोहन मेघवाल, प्रेमदास स्वामी, मुरलीधर सोनी, सुरेन्द्र सैनी, गिरिवर सिंह, रमेश खंडेलवाल, शिवप्रसाद, रीडमल शर्मा, अन्नाराम रेगर, मुकेश जुगल स्वामी, मनभरी, कमल खंडेलवाल, प्रियंका रेवाड़, हनुमानराम जांगिड़, रामस्वरूप सोलंकी, ओमप्रकाश, प्रमोद कंवर, घनश्याम सोनी, कपिल तोषनिवाल, गिरधर पलोड़, विजयपाल सियाग, नवरतन खीचड़, लोकेन्द्र सिंह, करणवीर सिंह, हुकमाराम बेनिवाल, शोभा मूंदड़ा, कल्पना जैन, राजेन्द्र व्यास, रामस्वरूप गौरा, रेनु कोचर, स्वाति बंसल, ओमप्रकाश गौड़, राजेन्द्र कुमावत, कैलाश मेघवाल, छिगनलाल कुमावत, मुरारी पारीक, विष्णु तिवाड़ी, रामावतार शर्मा, प्रियंका चौधरी, शिंभूदयाल बंसल, गोपाल गांधी, योगेश शर्मा, नितेश, सूखाराम डोडवाड़िया, रामगोपाल तुनवाल, कैलाश मेघवाल, गोरुलाल कुमावत, करण गुर्जर, हरेन्द्र चौधरी, सुभाष चंद्र, महेश बोहरा व डालूराम कुमावत

जमीनी कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान:
भाजपा की इस नई कार्यकारिणी में विभिन्न समाजों, वर्गों और इलाकों का संतुलन बनाए रखते हुए अनुभवी और युवाओं को साथ लेकर जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। इससे पार्टी को आगामी चुनावों में सांगठनिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। हालांकि सूची में कई अनुभवी और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के नाम गायब है ,जिन्होंने भाजपा संगठन को मजबूती देने में अपनी उम्र के कई साल लगाएं है ।
सुनीता माहेश्वरी (जिला अध्यक्ष, नागौर देहात) ने कहा कि “यह कार्यकारिणी सामूहिक नेतृत्व, निष्ठा और सेवा भाव के आधार पर गठित की गई है। सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीति-रीति और जनसेवा की भावना के साथ सक्रिय रहेंगे।”
भाजपा नागौर देहात की नई कार्यकारिणी संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाएगी। घोषित सूची में अनुभव और नवाचार का संतुलन नजर आता है।
अब देखना होगा कि ये नई टीम क्षेत्र में संगठनात्मक प्रभाव को कितना मजबूत करती है और आने वाले चुनाव में ये ” टीम सुनीता” भारतीय जनता पार्टी को किस हद तक जीत दिला पाती है
