भवानी सिंह चावंडिया के नेतृत्व में भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा, कार्यकर्ताओं ने जताया विश्वास

भारतीय जनता पार्टी कुचामन ग्रामीण मंडल में संगठन को नई दिशा देने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम तब देखा गया, जब नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह चावंडिया का भव्य स्वागत समारोह डूंगरी बालाजी परिसर, कुचामन में आयोजित किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें परंपरागत साफा, माला और दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। समारोह में कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को संगठनात्मक एकता और ऊर्जा का प्रतीक बना दिया।

✍️ कार्यकर्ताओं का स्पष्ट संदेश:

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि मंडल स्तर पर जनसमस्याओं की नियमित सुनवाई की जाए और उन्हें सरकार तक पहुँचाकर समाधान सुनिश्चित किया जाए, तो न केवल कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि आमजन का संगठन से विश्वास भी और अधिक प्रगाढ़ होगा।

🙏 नेतृत्व को धन्यवाद:

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष  मदन राठौड़, प्रदेश संगठन प्रभारी नारायण पंचारिया, तथा नागौर देहात जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता रांदड़ का आभार व्यक्त किया और उनके नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताया।

💪 “विकसित भारत – विकसित राजस्थान” के संकल्प की ओर:

समस्त कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि भवानी सिंह चावंडिया के नेतृत्व में भाजपा कुचामन ग्रामीण मंडल संगठनात्मक मजबूती, बेहतर जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं के मनोबल को नई दिशा देगा। साथ ही “विकसित भारत – विकसित राजस्थान” के संकल्प को जमीनी स्तर, खासतौर से बूथ स्तर तक साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।

इस आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं खारिया सरपंच डॉ. देवीलाल दादरवाल, भाजपा नेता राजेन्द्र कुमावत, पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, जिला मंत्री गोविन्द कुमावत एवं पंचायत समिति सदस्य पूसाराम कुमावत (खारिया) ने भाग लिया। इनके साथ ही डॉ. बी. एल. गावड़ियाअशोक शर्मा (जिलिया)रुघाराम रणवा (करकेड़ी)बजरंग शर्मा (शिव)अनिल शेखावत (परेवड़ी)भगीरथ सिंह चावंडियारिछपाल सिंहडूंगर सिंहभंवर सिंहसुरेश जोशीसुरेश नायकसुरेश शिखवालगौतम चंदेलियापूरण सिंह शेखावतमदनलाल मेघवालसुमेरसिंह हीराणीमदन पारीकजोरावर सिंहमांगीलाल मेघवालराजेश मीणाकिशनाराम जाखड़चिरंजीवीलाल स्वामी और पूरण सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीणजन एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्यता प्रदान की।

error: News 1 Rajasthan