कुचामन के नरेश जैन को मिलेगा “कबीर कोहिनूर अवार्ड 2025”, जीव दया और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए होगा सम्मान


समाजसेवी एवं जीव दया प्रेमी नरेश जैन को “कबीर कोहिनूर अवार्ड 2025” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 11 जुलाई को नागौर जिले के बड़ी खाटू में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। नरेश जैन को यह पुरस्कार समाज सेवा और जीव दया क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है।

यह समारोह सतगुरु कबीर साहब की 628वीं जयंती एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 10 जुलाई 2025 को रात्रि 8 बजे से कबीर भजन संध्या के साथ होगी, जो रात 12 बजे तक चलेगी।अगले दिन, 11 जुलाई को कबीर कोहिनूर सम्मान समारोह एवं विश्व शांति संत कबीर कीर्ति स्तंभ शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित होगा।

देशभर से चयनित होते हैं सेवा नायक

यह पुरस्कार देशभर से शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता, चिकित्सा, सामाजिक सेवा और कला के क्षेत्रों में निःस्वार्थ सेवा कर रहे 100 विशिष्ट व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। चयन कबीर आश्रम द्वारा नियुक्त चयन समिति द्वारा निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत किया जाता है। इस आयोजन की शुरुआत वर्ष 2022 से हुई थी और तब से यह हर वर्ष आयोजित हो रहा है।

सम्मान समारोह में शामिल होंगी कई जानी-मानी हस्तियाँ

इस आयोजन का नेतृत्व राजस्थान अखिल भारतीय कबीर मठ, सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान द्वारा किया जा रहा है, जिसके संस्थापक अध्यक्ष हैं –
भरत भूषण महंत डॉ. नानक दास जी (पूर्व टी बोर्ड सदस्य, भारत सरकार)। कार्यक्रम में आचार्य प्रमोद कृष्णम (पीठाधीश्वर, कालकीधाम, उत्तरप्रदेश), संपूर्णानंद जी महाराज (कुरुक्षेत्र, हरियाणा) सहित कई जानी-मानी राष्ट्रीय हस्तियाँ शामिल होंगी।

कुचामन में हर्ष का माहौल

कुचामन सिटी के समाजसेवी नरेश जैन के चयन की जानकारी कबीर कोहिनूर सम्मान समिति की संयोजक डॉ. अभिषेक कुमार ने दी। सम्मान की घोषणा के बाद कुचामन में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी है

error: News 1 Rajasthan