तृतीय चरण के मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण,
सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश डीडवाना-कुचामन, पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी के तहत सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना और पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान ने नावां क्षेत्र के पांचोता, मीठड़ी और लूणवा गांवों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मंगलवार को होने वाले मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के…
