डीडवाना के वृत्ताधिकारी उमेश गुप्ता और मकराना के वृत्ताधिकारी विक्की नागपाल को मिली पदोन्नति, राजस्थान पुलिस सेवा के सीनियर स्केल में शामिल
डीडवाना-कुचामन जिले के लिए गौरव की खबर, गृह विभाग ने जारी किए आदेश, क्षेत्रवासियों, परिजनों और पुलिस अधिकारियों ने दी बधाई डीडवाना – कुचामन ,राजस्थान पुलिस सेवा में पदोन्नति को लेकर आज जारी गृह विभाग के आदेश में डीडवाना के पुलिस उपाधीक्षक उमेश गुप्ता और मकराना के पुलिस उपाधीक्षक विक्की नागपाल का नाम शामिल है। राजस्थान सरकार के गृह (ग्रुप-1) विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राजस्थान पुलिस सेवा नियम, 1954 के नियम 32 के तहत गठित विभागीय पदोन्नति समिति की 8 अक्टूबर…
