डीडवाना पहुंचे राजेन्द्र सिंह राठौड़, पूजा इंटरनेशनल एकेडमी में हुआ भव्य स्वागत , जितेन्द्र सिंह जोधा और श्याम प्रताप सिंह से जिले के राजनीतिक हालात पर की चर्चा, विद्यार्थियों की ‘वंदे मातरम्’ प्रस्तुति की सराहना
डीडवाना। राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़ अल्प प्रवास पर डीडवाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूजा इंटरनेशनल एकेडमी का अवलोकन किया। संस्थान परिवार की ओर से उनका पारंपरिक साफा पहनाकर, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। राठौड़ के डीडवाना आगमन के दौरान भाजपा नेता जितेन्द्र सिंह जोधा, भाजपा नेता श्याम प्रताप सिंह राठौड़ सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने भाजपा नेता जितेन्द्र सिंह जोधा एवं श्याम…
