नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, कुचामन सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
डीडवाना-कुचामन। डीडवाना-कुचामन पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को पंजाब के फरीदकोट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया था, जिसकी तलाश के लिए कुचामन सिटी थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर उसे दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा तथा वृत्ताधिकारी गरिमा चौधरी के सुपरविजन में थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा के नेतृत्व में…
