“युवा बदलाव की ताकत हैं, उनकी आवाज देश की दिशा तय करेगी” : महेंद्र चौधरी’ । छात्रों की गूंज’ सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन, 9 जुलाई को कुचामन में जुटेंगे हजारों छात्र-युवा

कुचामन सिटी। देशभर में युवाओं और छात्रों के अधिकारों, शिक्षा, रोजगार तथा लोकतांत्रिक भागीदारी को लेकर चलाए जा रहे “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत कुचामन सिटी में 9 जुलाई को विशाल छात्र-युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों के बीच रविवार को पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने NSUI डीडवाना-कुचामन की टीम एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया तथा तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने कहा कि देश का युवा केवल भविष्य…

Continue reading

कुचामन में राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ का प्रथम द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

कुचामन सिटी। फेडरेशन ऑफ़ नेशनल पोस्टल ऑर्गेनाइजेशन (FNPO) से संबद्ध राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ, नागौर मंडल का प्रथम द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को कुचामन सिटी में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन की संयुक्त अध्यक्षता परिमंडल सचिव (P-3) आनंदा राम गोदारा, परिमंडल सचिव (P-4) मूलाराम तथा अधिवेशन संयोजक सुरेंद्र कुमार रणवा ने की।अधिवेशन में नागौर मंडल के विभिन्न डाकघरों से आए कर्मचारियों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। डाक सहायक (P-3) संवर्ग में सुरेंद्र कुमार रणवा को अध्यक्ष, श्याम सुंदर मीणा को सचिव…

Continue reading

इंडियन आइडल फेम आकांक्षा राव ने कुचामन में बिखेरा सुरों का जादू, बच्चों को दिया करियर मार्गदर्शन

कुचामन सिटी। इंडियन आइडल 2019 और सारेगामापा फेम गायिका आकांक्षा राव ने रविवार को कुचामन के संगीत सदन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर नन्हे-मुन्ने बच्चों का करियर मार्गदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों को संगीत के प्रति प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की वंदना से हुआ। इसके बाद आकांक्षा राव ने “जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा” जैसे देशभक्ति गीत की शास्त्रीय प्रस्तुति देकर उपस्थित विद्यार्थियों और…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan