कुचामन न्यायालय में वकीलों का धरना जारी, जिला न्यायाधीश ने बुलाकर की वार्ता — समाधान का दिलाया भरोसा

कुचामन सिटी। न्यायालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर कुचामन अभिभाषक संघ का धरना सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। भीषण गर्मी में ‘ओपन चैंबर’ में बैठने को मजबूर अधिवक्ताओं का आक्रोश अब प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इसी बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीडवाना-कुचामन नाहर सिंह मीणा ने अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए डीडवाना बुलाया। बार संघ अध्यक्ष दिनेश सिंह राठौड़ के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद…

Continue reading

डीडवाना-कुचामन जिले में पेयजल व्यवस्थाओं की पड़ताल । पीएचईडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता कल रहेंगे दौरे पर

कुचामन सिटी, डीडवाना-कुचामन जिले में गर्मी के बढ़ते प्रभाव के बीच पेयजल व्यवस्थाओं को परखने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अतिरिक्त मुख्य अभियंता रामचंद्र राड़ का कल मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को महत्वपूर्ण दौरा प्रस्तावित है। जानकारी के अनुसार यह दौरा जिले की जल योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने और आगामी ग्रीष्मकालीन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयारियों की समीक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत अतिरिक्त मुख्य अभियंता रामचंद्र राड़ सुबह 9:00 बजे रघुनाथपुरा (परबतसर)…

Continue reading

परशुराम जन्मोत्सव पर कुचामन में भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर — हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर कुचामन शहर में रविवार को सर्व विप्र समाज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे शहर में “जय परशुराम” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। जन्मोत्सव के तहत पूर्व संध्या पर न्यू कॉलोनी स्थित विप्र समाज विद्यालय में विशाल सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज जोशी के निर्देशन एवं संयोजक जयप्रकाश खंडेलवाल…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan